{"_id":"62edd337b1286d2842737ca1","slug":"french-scientist-tweets-apology-for-sausage-photo-as-star-proxima-centauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scientific Joke: फ्रांस के वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष के बारे में किया मजाक, बाद में मांगनी पड़ी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Scientific Joke: फ्रांस के वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष के बारे में किया मजाक, बाद में मांगनी पड़ी माफी
Sat, 06 Aug 2022 08:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Aug 2022 08:06 AM IST
सार
क्लेन ने जो तस्वीर साझा की, वह किसी तारे की नहीं थी। जबकि, वह स्पेनिश सॉसेज का टुकड़ा था, जिसे यूरोप में बहुत पसंद किया जाता है। इसके बाद क्लेन खुद सामने आए और अपने इस मजाक पर माफी मांगी।
विज्ञापन
एटियन क्लेन ने ट्विटर पर साझा की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रांस के एक वैज्ञानिक को अंतरिक्ष के बारे में किया गया एक मजाक भारी पड़ गया और उन्हें सार्वजनिक तौर पर लोगों से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, फ्रांस के वैकल्पिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के निदेशक एटियन क्लेन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने दावा किया था कि यह सूर्य के सबसे नजदीकी तारे 'प्रॉक्सिमा सेंटारी' की तस्वीर है। उनके इस दावे को लोगों ने सच मान लिया। हालांकि, बाद में क्लेन को सामने आकर लोगों से माफी मांगनी पड़ी
विज्ञापन
क्लेन ने तस्वीर के साथ लिखा था, सूर्य के सबसे नजदीकी तारे की तस्वीर, जो हमसे 4.2 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। उन्हेांने कहा, इस तस्वीर को जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा लिया गया।
विज्ञापन
किसी तारे की नहीं थी फोटो
क्लेन ने जो तस्वीर साझा की, वह किसी तारे की नहीं थी। जबकि, वह स्पेनिश सॉसेज का टुकड़ा था, जिसे यूरोप में बहुत पसंद किया जाता है। इसके बाद क्लेन खुद सामने आए और अपने इस मजाक पर माफी मांगी। उन्होंने कहा, कुछ टिप्पणियों के मद्देनजर, मैं यह स्पष्ट करने के लिए मजबूर हूं कि उनका यह पोस्ट सिर्फ एक मजाक था। उन्होंने माफी मांगी।
विज्ञापन