फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French President Emmanuel Macrons big announcement amid Ukraine crisis will visit China in April

Emmanuel Macron: यूक्रेन संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा एलान, अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा

Sat, 25 Feb 2023 04:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 04:18 PM IST
सार

एक दिन पहले शुक्रवार को मैक्रों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि फ्रांस का मकसद यूक्रेन को बचाना है, रूस को कुचलना नहीं। उन्होंने कहा, इस सोच के समर्थक नहीं है कि सभी को मिलकर रूस पर हमला कर देना चाहिए।

विज्ञापन
French President Emmanuel Macrons big announcement amid Ukraine crisis will visit China in April
इमैनुअल मैक्रों (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि वह अप्रैल की शुरुआत में चीन की यात्रा करेंगे। फ्रांसिसी राष्ट्रपति की ओर से यह घोषणा रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने के अगले ही दिन की गई है। 

विज्ञापन


एक दिन पहले शुक्रवार को मैक्रों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि फ्रांस का मकसद यूक्रेन को बचाना है, रूस को कुचलना नहीं। उन्होंने कहा, इस सोच के समर्थक नहीं है कि सभी को मिलकर रूस पर हमला कर देना चाहिए, जबकि कुछ का मकसद ही उसे तबाह कर देना है। हालांकि, फिलहाल वे यह सुझाव नहीं देंगे कि रूस के साथ शांतिवार्ता की जाए।
विज्ञापन

 

यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान करे मॉस्को: इमैनुएल मैक्रों
मैक्रों ने कहा कि शांति तभी संभव है जब रूसी आक्रामकता को रोका जाए,  उनके सैनिकों को वापस बुलाया जाए। यूक्रेन की क्षेत्रीय संप्रभुता का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि वह अप्रैल की शुरुआत में बीजिंग का दौरा करेंगे। फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने कहा, तथ्य यह है कि चीन शांति प्रयासों में शामिल हो रहा है, यह एक अच्छी बात है। 
 

फ्रांस का आग्रह- रूस को किसी भी हथियार की आपूर्ति न करे चीन
फ्रांस ने बीजिंग से रूस को किसी भी हथियार की आपूर्ति न करने का आग्रह किया और मॉस्को पर रासायनिक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करने के लिए दबाव डालने के लिए उनकी मदद मांगी। इससे एक दिन पहले चीन ने यूक्रेन में जारी संघर्ष के लिए राजनीतिक समाधान का आह्वान करते हुए 12 सूत्रीय दस्तावेज का प्रस्ताव दिया था। 
 

विज्ञापन

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको भी पहुंचेंगे बीजिंग
इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको भी राजकीय दौरे पर 28 फरवरी को बीजिंग पहुंचेंगे। लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी सहयोगी माना जाता है। उन्होंने पहले यूक्रेन के खिलाफ रूस के विशेष सैन्य अभियान का समर्थन किया था। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक बयान में कहा कि (चीनी) राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको 28 फरवरी से 2 मार्च तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed