फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French police say more than 20 migrants dead after boat sinks in Channel Latest News Update

फ्रांस: नाव डूबने से 31 प्रवासियों की मौत, समुद्री रास्ते से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे थे

Thu, 25 Nov 2021 02:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 Nov 2021 02:34 AM IST
सार

फ्रांस की पुलिस के मुताबिक, प्रवासी समुद्री रास्ते से फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
French police say more than 20 migrants dead after boat sinks in Channel Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि समुद्री रास्ते से ब्रिटेन जाने की कोशिश रही नाव बीच समुद्र में डूब गई। इस हादसे में करीब 31 लोगों के मारे जाने की खबर है। फ्रांस की पुलिस के मुताबिक, प्रवासी समुद्री रास्ते से फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार नाव पर 34 लोग सवार थे। अधिकारियों को उनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित बच पाए हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए कहा कि हादसे में ब्रिटेन जा रहे कम से कम 31 प्रवासियों की बुधवार को मौत हो गई। उनकी नाव इंग्लिश चैनल में डूबी।
विज्ञापन


इस हादसे में जिंदा बचे लोगों की तलाश के लिए फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया, जो बुधवार शाम तक जारी रहा। इसे इंग्लिश चैनल में अब तक का सबसे घातक दिन बताया जा रहा है। डारमैनिन ने अतीत में हुए ऐसे हादसों को याद कर अपराधियों और मानव तस्करों को इसके लिए जिम्मेदार ठहाराया, जो कि हजारों लोगों की जिंदगी अब तक जोखिम में डाल चुके हैं। डूबने वाले यात्रियों की राष्ट्रीयता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सरकार की संकट समिति की एक बैठक बुलाई। वहीं फ्रांस में गृह मंत्री में जीवित बचे लोगों को देखने के लिए कैलाइस अस्पताल पहुंचे। दोनों सरकारें लंबे समय से इस बात पर अड़ी हैं कि कैसे गैरकानूनी रूप से हो रहे सीमा पार के आवागमन पर रोक लगाई जाए। इस मामले में दोनों ही पक्षों एक-दूसरे पर ठीक से काम नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि मैं इस हादसे की खबर को सुनकर हैरान, स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। समुद्री प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा कि फ्रांस की एक नाव दोपहर करीब दो बजे के आसपास डूब गई, उसके आसपास पानी में कई शव देखे गए। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया, उनमें से कुछ बेहोश भी थे।

फ्रांसीसी समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी कि बचे हुए लोगों को तलाशने के काम में फ्रांस की तीन बोट, एक हेलिकॉप्टर और ब्रिटेन के एक हेलिकॉप्टर को लगाया गया था। कैलाइस और बोलोग्ने के बंदरगाहों के प्रमुख जीन-मार्क पुइसेसेउ ने तस्करों को हत्यारा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। परंतु किसी एक नाव में इतने सारे यात्रियों की एकसाथ मौत होने की यह घटना काफी दुर्लभ मामला है।


उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में ज्यादातर वो लोग हो सकते हैं जो अफगानिस्तान, ईराक, इरिट्रिया और सूडान से भागकर फ्रांस के उत्तरी इलाके से होते हुए ब्रिटेन जाना चाहते हैं। हालांकि मरने वालों की नागरिकता के बारे जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। गृह मंत्री डारमैनिन ने इस घटना को लेकर एक भावुक कर देने वाला ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने तस्करों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed