{"_id":"5fe659c58ebc3e3b8b5814bb","slug":"free-food-and-accommodation-for-indians-stranded-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में फंसे भारतीयों के लिए मुफ्त रहने, खाने की व्यवस्था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में फंसे भारतीयों के लिए मुफ्त रहने, खाने की व्यवस्था
Sat, 26 Dec 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
dubai
- फोटो : Twitter
कोरोना वायरस के नए स्वरूप का प्रसार रोकने के चलते सऊदी अरब और कुवैत ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया। इस दौरान इन दोनों देशों की तरफ जा रहे करीब 300 लोग यूएई में फंसकर रह गए हैं। इनमें से अधिकांश भारतीय मूल के नागरिक हैं। यूएई में फंसे इन लोगों को मुफ्त में रहने की व्यवस्था की गई है। फंसे हुए अधिकांश भारतीय केरल राज्य के हैं।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज के मुताबिक, इन लोगों ने सऊदी और कुवैत के लिए यूएई से होते हुए उड़ान का परोक्ष मार्ग चुना क्योंकि उनके घरेलू देशों से यहां के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी।
विज्ञापन
बता दें कि सऊदी अरब और कुवैत ने ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्वरूप को देखते हुए अपनी सभी वाणिज्यिक उड़ानों को रोक दिया है। ऐसे में दुबई मार्का सेंटर्स वॉलेंटियर्स की इंडियन कल्चरल फाउंडेशन (आईसीएफ) शाखा ने फंसे हुए यात्रियों को मुफ्त आवास और भोजन की व्यवस्था करने के लिए निर्माण कंपनी आसा ग्रुप के साथ करार किया।
विज्ञापन