फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   franco irish missing teenage girl nora Quoirin naked dead body found in malaysia jungle

लंदन की नोरा का शव मलयेशिया के जंगलों में निर्वस्त्र मिला

Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह वर्ल्ड डेस्क
वर्ल्ड डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 14 Aug 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
franco irish missing teenage girl nora Quoirin naked dead body found in malaysia jungle

फ्रेंको-आयरिश किशोरी का निर्वस्त्र शरीर 10 दिनों की खोज के बाद मंगलवार को एक जंगल की खदान से बरामद किया गया जो मलेशियाई रिसोर्ट से गायब हुई थी। बच्ची को ढूंढने के लिए कई लोगों की टीम लगाई गई थी। एक हेलीकॉप्टर ने शव को घने जंगल से बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद लापता 15 वर्षीय नोरा क्वोरिन के माता-पिता ने उसकी पहचान की। नोरा 4 अगस्त को दुसून रिजॉर्ट में अपने लंदन स्थित परिवार के साथ चेक इन करने के दूसरे दिन ही गायब हो गई। ये रिजॉर्ट कुआलालंपुर से दूर नहीं है।

विज्ञापन


नोरा के परिवार का मानना था कि उसका अपहरण कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसे एक मिसिंग केस बताया। बता दें कि, 350 से अधिक लोग को घने जंगल में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, स्निफर डॉग और गोताखोरों के साथ नोरा को खोजने निकले थे। रिजॉर्ट से करीब 2.5 किलोमीटर दूर एक नाले में शव मिला, मलेशिया के डिप्टी नेशनल पुलिस चीफ मजलान मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। डिप्टी नेशनल पुलिस के अनुसार शरीर पर कपड़े नहीं थे लेकिन शरीर पर किसी तरह की चोट की कोई पुष्टि नहीं की है। मजलान ने कहा कि यह अभी भी एक लापता व्यक्ति का केस माना जाएगा।

विज्ञापन

बुधवार सुबह शव का पोस्ट मॉर्टम किया जाएगा। नोरा का शव आधिकारिक खोज क्षेत्र में पाया गया था जिसे टीम पहले भी कवर कर चुकी है। खोज और तेजी से तब चालू हुई जब नोरा के परिवार ने उसकी खोज करने वाले को 50 हजार रिंगगित यानी 11,900 डॉलर इनाम के तौर पर देने की बात कही। परिवार ने कहा कि, 'नोरा उनकी पहली संतान है, हम उससे बहुत प्यार करते हैं। उसका गायब होना बहुत दुखदाई है। हम सभी से अपील करते हैं जिसके पास भी नोरा की जानकारी है कृपया उसे ढूंढने में हमारी मदद करें।'

12 एकड़ जमीन में फैला रिजॉर्ट घने जंगल और पहाड़ियों से घिरा है। नोरा के परिवार के अनुसार ये काफी अचंभित करने वाली बात है की जो बच्ची किसी से ज्यादा बात नहीं करती वो अपने आप कहीं अकेले चली जाए। नोरा “holoprosencephaly” की स्थिति से जूझ रही थी, नोरा का दिमाग सामान्य दिमाग से छोटा था। वो कम बोलती थी और कुछ ही शब्द लिख पाती थी। नोरा सिखने और बात करने की क्लास भी जाती थी। पुलिस इसे आधिकारिक तौर पर लापता का केस बता बता रही है। बता दें की नोरा और उसका परिवार रिजॉर्ट के जिस कमरे में ठहरे थे उसकी खिड़की खुली हुई थी। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है, खिड़की पर पाए गए उंगलियों के निशान की जांच की, और रिपोर्ट में ये पाया गया है कि ग्रामीणों ने सुबह जिस दिन नोरा गायब हुई एक ट्रक की आवाज सुनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed