फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Francis off mechanical ventilation entirely, signalling he's overcome risks from respiratory crisis, Updates

Pope Francis Health Update: पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर हटाए गए; अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं

Mon, 03 Mar 2025 07:54 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Mar 2025 07:54 AM IST
सार

Pope Francis Health Update: पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों के अनुसार वे धीरे-धीरे खतरे से बाहर आ रहे हैं। हालांकि, उनके सभी स्वास्थ्य की जटिलताओं को देखते हुए डॉक्टरों ने सतर्क रवैया बनाए रखा है। दुनिया भर से उनके लिए दुआएं और शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
Francis off mechanical ventilation entirely, signalling he's overcome risks from respiratory crisis, Updates
पोप फ्रांसिस की सेहत में हो रहा सुधार - फोटो : ANI

विस्तार

पोप फ्रांसिस की हालत फिलहाल स्थिर है और अब उन्हें किसी भी तरह के वेंटिलेशन की जरूरत नहीं है। यह संकेत है कि उन्होंने शुक्रवार को आई सांस की तकलीफ को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और उनकी फेफड़ों की स्थिति में सुधार हो रहा है। पोप फिलहाल निमोनिया के दोहरे वार से उबर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पोप अभी भी हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन शुक्रवार को आए तेज खांसी के दौरे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता थी, वह अब कुछ हद तक कम हो गई है। डॉक्टरों ने रविवार को उनकी सेहत के बारे में बताया कि वे स्थिर हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में पूजा-अर्चना और काम जारी  
पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उन्होंने सुबह वेटिकन के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट कार्डिनल पिएत्रो पैरोलिन और उनके चीफ ऑफ स्टाफ आर्चबिशप एडगर पेना पार्रा से मुलाकात की। हालांकि, उनकी बातचीत का विषय सार्वजनिक नहीं किया गया।
विज्ञापन


यूक्रेन और दुनिया भर में शांति की प्रार्थना
पूरे दिन पोप ने आराम किया, अपनी निजी चैपल में प्रार्थना की और मास में हिस्सा लिया। वे वेटिकन से बाहर होने के कारण हर रविवार को दिए जाने वाले दोपहर के आशीर्वाद में भी शामिल नहीं हो पाए। इसके बजाय, वेटिकन ने जेमेली अस्पताल से ही उनका एक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। पोप ने अपने संदेश में यूक्रेन और दुनिया भर में शांति की प्रार्थना की और कहा कि अस्पताल में रहकर उन्हें महसूस हो रहा है कि युद्ध कितनी बेतुकी चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत में सुधार के संकेत दिखे
डॉक्टरों के अनुसार, शुक्रवार को पोप की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जब उन्हें खांसी के दौरे के दौरान उल्टी सांस की नली में चली गई। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया था। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया और उन्हें एक विशेष ऑक्सीजन मास्क पर रखा। शनिवार को उन्होंने ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटिलेशन दोनों का सहारा लिया, लेकिन रविवार तक वेंटिलेटर की जरूरत खत्म हो गई।

डॉक्टरों ने यह भी बताया कि पोप को बुखार नहीं है और उनके खून में सफेद रक्त कणिकाओं (व्हाइट ब्लड सेल्स) की संख्या सामान्य है, जो यह दर्शाता है कि उनके शरीर में कोई नया संक्रमण नहीं हुआ है। शुक्रवार के बाद डॉक्टरों को 24 से 48 घंटे का इंतजार करना था, ताकि यह देखा जा सके कि क्या पोप की सेहत पर कोई नकारात्मक असर पड़ा है। रविवार को आई रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट हुआ कि पोप संक्रमण के खतरे से बच गए हैं। पोप फ्रांसिस ने युवावस्था में अपने एक फेफड़े का एक हिस्सा हटवाया था, इसलिए उन्हें पहले से ही फेफड़ों की बीमारी है।


दुनियाभर से प्रार्थनाएं जारी
पोप की बीमारी के कारण दुनिया भर से उनके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इस समय वेटिकन में पवित्र वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोम आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed