फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France: Worldwide strike of diplomats angry with President, read major news

फ्रांस : राष्ट्रपति से नाराज राजनयिकों की दुनियाभर में हड़ताल, पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

Fri, 03 Jun 2022 05:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jun 2022 05:38 AM IST
विज्ञापन
France: Worldwide strike of diplomats angry with President, read major news
Marine Le Pen and Emmanuel Macron - फोटो : social media

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विदेश सेवा सुधार से नाराज चल रहे फ्रांसीसी राजनयिक दुनियाभर में बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए। बीते बीस साल में यह पहला मौका था, जब विभिन्न देशों में स्थित दूतावासों में अधिकारियों ने कोई कामकाज नहीं किया। दरअसल, ये राजनयिक सरकार की विदेश अधिकारियों का विशेष दर्जा खत्म कर उन्हें वरिष्ठ सिविल सेवा में मिलाने की योजना के खिलाफ हैं, जिसका एलान मैक्रों ने अप्रैल में किया था। बताया जा रहा है कि इससे करीब 800 अधिकारी प्रभावित होंगे। बीजिंग से पेरिस, टोक्यो से मध्य पूर्व और वॉशिंगटन तक हड़ताल पर गए फ्रांसीसी कूटनीतिज्ञ सरकार के खिलाफ लामबंद हैं और इसे महज शुरुआत करार दिया है।

विज्ञापन


ब्रिटिश सिंहासन पर महारानी के 70 साल पूरे, जश्न शुरू
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ब्रिटिश सिंहासन पर 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में चार दिवसीय हीरक जयंती जश्न बृहस्पतिवार को शुरू हो गया है। इस दौरान निकाली गई ट्रूूपिंग द कलर परेड की सलामी क्वीन एलिजाबेथ ने बेटे प्रिंस चार्ल्स, डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला, पोते प्रिंस विलियम और डचेज ऑफ कैंब्रिज कैथरीन, पड़पोतों प्रिंस जार्ज, प्रिंस लुईस और पड़पोती शार्लोट के साथ बर्मिंघम पैलेस की बॉलकनी से ली। उम्र और महामारी के मद्देनजर महारानी की चार दिवसीय समारोह में भागीदारी सीमित ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मुंबई की ‘निर्भया’ के दोषी को मिली सजा-ए-मौत
एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को मुंबई के साकीनाका इलाके में 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई। 45 वर्षीय मोहन कठवारू चौहान ने 10 सितंबर 2021 को एक टेम्पो में इस अपराध को अंजाम दिया था, जिसे कोर्ट ने दुर्लभतम माना। वारदात के दौरान दोषी द्वारा की गई क्रूरता ने पूरे शहर को झकझोर दिया था और 2012 के दिल्ली निर्भया कांड की यादें ताजा करा दीं। अतिरिक्त सत्र जज (डिंडोशी) एचसी शेंडे ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सजा देते हुए कहा कि दोषी पर किसी भी तरह का रहम न्याय का उपहास होगा। आरोपी ने पीड़िता पर लोहे की रॉड से भी हमला किया था। इसके चलते उसका पाचन तंत्र नष्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपेनियन ऑफ ऑनर से सम्मानित होंगे मशहूर लेखक सलमान रुश्दी 
भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी को ब्रिटेन की महारानी एलिथाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर कंपेनियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। मुंबई में जन्मे रुश्दी  अपने उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन के लिए बुकर पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें साहित्य जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। किसी भी समय यह पुरस्कार एक बार में 65 से अधिक लोगों को नहीं दिया जाता। ब्रिटेन के शाही परिवार की तरफ से नाइटहुड के बाद कंपेनियन ऑफ ऑनर दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल, जॉन मेजर और भौतिकशास्त्री स्टीफेन हॉकिंग को यह मिला है।

अब तुर्की नहीं, तुर्किये कहिये जनाब
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने संयुक्त राष्ट्र को एक पत्र भेज उनके देश का नाम औपचारिक रूप से बदलकर तुर्किये करने का अनुरोध किया है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भी इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। तुर्की की समाचार एजेंसी ने अनादोलु के मुताबिक, इस कदम से देश की छवि में बदलाव होगा। आमतौर पर अंग्रेजी में तुर्की की खोज करने पर टर्की नाम का पक्षी सामने आता है।

इमरान बोले, पाकिस्तान के होंगे तीन टुकड़े पीएम ने कहा हद में रहें
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि समय रहते सही फैसले नहीं लिए गए तो देश के तीन टुकड़े हो जाएंगे और परमाणु हथियारों से भी हाथ धोना पड़ सकता है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने कहा, पाकिस्तान खुद को तबाह करने के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सही फैसले नहीं लिए गए तो लिखकर दे सकता हूं कि पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाएंगे। इस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें हद में रहने की हिदायत दी है।


रेस्टोरेंस नहीं वसूल सकेंगे सेवा शुल्क, सरकार लाएगी नियम
रेस्टोरेंट में ग्राहकों से सेवा शुल्क वसूलने के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए जल्द ही इस संबंध में मजबूत ढांचा तैयार करने वाली है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद कहा कि सेवा शुल्क वसूलना ग्राहकों के अधिकार का उल्लंघन है। यह गलत रवैया है। उनके मुताबिक, 2017 में इस संबंध में जो दिशा निर्देश जारी हुए थे, वे लागू नहीं किए गए थे। सचिव ने कहा कि नए ढांचे में सेवा शुल्क को रोकने की बाध्यता होगी। आमतौर पर ग्राहक सेवा शुल्क को लेकर भ्रम में रहते हैं। इसलिए वे इसका भुगतान कर देते हैं। हालांकि, होटल संगठनों ने बैठक में फिर कहा कि ग्राहकों से सेवा शुल्क लेना गैरकानूनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed