{"_id":"5f78fb6a651ac5707043f7f0","slug":"france-weather-equal-to-one-year-of-rain-in-12-hours-damage-to-more-than-100-houses-9-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में 12 घंटे में एक साल के बराबर बारिश, 100 से ज्यादा मकानों को नुकसान, 9 लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में 12 घंटे में एक साल के बराबर बारिश, 100 से ज्यादा मकानों को नुकसान, 9 लापता
Sun, 04 Oct 2020 04:00 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फ्रांस के नाइस शहर के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ में नौ लोग लापता हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, आल्प्स-मेरीटाइम्स क्षेत्र में 12 घंटों में एक साल के बराबर बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से बड़ी संख्या में घरों, पुलों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
नाइस के मेयर क्रिश्चियन एस्टोर्सी ने कहा, 100 से ज्यादा घर बाढ़ की भेंट चढ़ चुके हैं। दमकलकर्मियों ने दर्जनों लोगों को रात के समय सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं, फ्रांस के मौसम विभाग ने बताया कि कुछ इलागों में 19.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो औसतन साल भर की बारिश के बराबर है।
विज्ञापन