{"_id":"67c976d8a3981dfc86028c50","slug":"france-steps-in-to-provide-military-intelligence-to-ukraine-as-us-freezes-vital-information-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: यूक्रेन को सैन्य खुफिया सूचना प्रदान कर रहा फ्रांस, अमेरिका ने जानकारी साझा करने पर लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: यूक्रेन को सैन्य खुफिया सूचना प्रदान कर रहा फ्रांस, अमेरिका ने जानकारी साझा करने पर लगाई रोक
Thu, 06 Mar 2025 03:57 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 06 Mar 2025 03:57 PM IST
सार
France: फ्रांस के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को सैन्य खुफिया जानकारी प्रदान कर रहा है, जबकि अमेरिका ने यूक्रेन के साथ जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सेबेस्टियन लेकोर्नू
- फोटो : एक्स/सेबेस्टियन लेकोर्नू
विस्तार
फ्रांसीसी रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस यूक्रेन को सैन्य खुफिया जानकारी प्रदान कर रहा है। लेकोर्नू का यह बयान तब आया है, जब अमेरिका ने कीव के साथ जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अमेरिका ने खुफिया जानकारी साझा करने पर लगाई रोक
अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन के साथ अपनी खुफिया जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी है। इससे महत्वपूर्ण जानकारी का प्रवाह बंद हो गया है। अमेरिकी खुफिया जानकारी यूक्रेन को रूसी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में मदद कर रही थी। लेकिन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि वॉशिंगटन और कीव के बीच सकारात्मक बातचीत का मतलब यह हो सकता है कि यह रोक थोड़े समय के लिए है।
विज्ञापन
'यूक्रेन के साथ जानकारी साझा कर रहा फ्रांस'
रूसी सैनिकों की गतिविधियों की निगरानी करने और उन्हें निशाना बनाने के लिए अमेरिकी खुफिया जानकारी यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण है। लेकोर्नू ने आज 'फ्रांस इंटर' रेडियो से बातचीत में कहा कि उनका देश अपनी खुफिया जानकारी यूक्रेन के साथ साझा कर रहा है। उन्होंने कहा, हमारी खुफिया जानकारी पूरी तरह से स्वतंत्र है। हमारे पास ऐसी जानकारी है, जिसे हम यूक्रेन के लाभ के लिए प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मैक्रों ने तेजी से मदद भेजने को कहा: लेकोर्नू
लेकोर्नू ने यह भी बताया कि अमेरिका के फैसले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें विभिन्न प्रकार सहायता को तेजी से भेजने को कहा, ताकि अमेरिकी मदद की कमी को पूरा किया जा सके। लेकोर्नू ने यह भी कहा कि अमेरिका के फैसले के बाद पोलैंड से यूक्रेन को भेजी जाने वाली सहायता रोक दी गई है। हालांकि, यूक्रेन के लोगों को तीन साल के युद्ध का अनुभव है और वह मदद का भंडारण कैसे करना है, इस चीज को जानते हैं।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन