फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai Israel Flight Hijack Attempt Crash flydubai FZ1073 Indian Pilot Captain attacked explainer-hindi

एक्सप्लेनर: दुबई-इस्राइल उड़ान में कैसे एक भारतीय ने बचाई 174 यात्रियों की जान? रूस-यूक्रेन का इसलिए आया नाम

Wed, 30 Sep 2026 07:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 30 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई एफजेड1073 फ्लाइट में सह-पायलट के हमले के बाद हड़कंप मच गया। जानिए कैसे भारतीय कैप्टन, यात्रियों और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने 174 लोगों की जान बचाई।

विज्ञापन
Dubai Israel Flight Hijack Attempt Crash flydubai FZ1073 Indian Pilot Captain attacked explainer-hindi
दुबई-इस्राइल फ्लाइट की कथित तौर पर हाईजैकिंग की कोशिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से इस्राइल जाने वाले एक विमान में बुधवार को बड़ा हादसा यात्रियों की बहादुरी से रोक लिया गया। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सुबह उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद फ्लाइट की तरफ से हाईजैकिंग का सिग्नल भेजा गया। जब यह सिग्नल आए तब विमान में काफी हलचल मच चुकी थी और यह अचानक आधी ऊंचाई खो चुका था। इसके बाद इस्राइली वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया। इस हाईजैकिंग अलर्ट के कुछ ही मिनटों बाद विमान की सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 
विज्ञापन


दुबई-तेल अवीव फ्लाइट को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कहीं इस घटना को महज दो पायलटों की भिड़ंत बताया गया है तो कहीं इसके पीछे एक पायलट की ओर से विमान को क्रैश कराने की साजिश कहा जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में पायलटों को ओमान और अमीरात का बताया गया है तो कुछ जगहों पर इनकी पहचान रूस और यूक्रेन के पायलट के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन

ऐसे में यह जानना अहम है कि जिस दुबई-इस्राइल फ्लाइट को लेकर इतने अनुमान लगाए जा रहे हैं, उसमें आखिर कब-क्या हुआ? विमान के अंदर ऐसा क्या हुआ कि एक आपात अलर्ट अचानक हाईजैकिंग के अलर्ट में बदल गया? इसे लेकर क्या-क्या थ्योरी सामने आई हैं और जांच किस दिशा में है? विमान उड़ाने वाले पायलटों के बारे में क्या जानकारी सामने आई है? यूएई, इस्राइल और विमान को आपात लैंडिंग के लिए जगह देने वाले सऊदी अरब की तरफ से इस घटना पर क्या कहा गया है? आइये सवाल-जवाब में जानते हैं...
 
विज्ञापन

Dubai Israel Flight Hijack Attempt Crash flydubai FZ1073 Indian Pilot Captain attacked explainer-hindi
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पैसेंजर्स की संख्या। - फोटो : अमर उजाला

विमान ने कब-कहां से भरी उड़ान, कहां जा रहा था, अलर्ट के बाद कहां हुई लैंडिंग?

  • फ्लाईदुबई एयरलाइन की फ्लाइट एफजेड1073 ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 7.05 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.35 बजे) उड़ान भरी थी।
  • यह विमान इस्राइल के तेल अवीव में स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट जा रहा था। इसका सुबह 9.35 (भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंचने का शेड्यूल तय था। 
  • कॉकपिट की घटना और आपात अलर्ट के बाद विमान को डायवर्ट कर 9.58 बजे ( भारतीय समयानुसार 12.28 बजे) सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

ये भी पढ़ें: कॉकपिट में खूनी खेल: पायलटों में चाकूबाजी, हर मिनट 8000 फीट गिरता विमान और सहमे यात्री; हादसे की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन

विमान के उड़ान भरने से लैंड होने तक के बीच में कब-क्यों बिगड़ी स्थिति?

  • उड़ान भरने के लगभग डेढ़ से दो घंटे बाद, जब विमान जॉर्डन के हवाई क्षेत्र के पास पहुंचा, तब कॉकपिट में अचानक हिंसक घटना घटी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, सह-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया और कथित तौर पर विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया।
  • कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सह-पायलट विमान को क्रैश करने के इरादे से इसे कब्जे में लेना चाहता था।
  • कॉकपिट में हुई इस लड़ाई के दौरान विमान अचानक लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे की ओर गिरा और 17,400 फीट की ऊंचाई पर आ गया।
  • इस बीच विमान में पहले सामान्य आपातकाल (स्क्वैक कोड 7700) और फिर अनधिकृत हस्तक्षेप/हाइजैकिंग स्क्वैक कोड 7500) का सिग्नल भेजा गया।
  • केबिन में हड़कंप और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, अलर्ट मिलते ही इस्राइली वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए।

कैसे काबू में लिया गया विमान का नियंत्रण? 

  • कॉकपिट में मची हलचल और गिरावट महसूस होते ही आगे की सीटों पर बैठे यात्री, जिनमें पूर्व सैनिक भी शामिल थे और केबिन क्रू तुरंत कॉकपिट की ओर दौड़े। 
  • यात्रियों-क्रू ने हमलावर सह-पायलट का सामना किया और उसे काबू में करके कॉकपिट से बाहर खींचकर बांध दिया। साथ ही कॉकपिट का दरवाजा सुरक्षित कर लिया।
  • विमान में सवार एक इस्राइली डेंटिस्ट और एक नर्स ने गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ कैप्टन का आपातकालीन इलाज कर उनकी जान बचाई।


विमान को सुरक्षित लैंड कराने के लिए क्या किया गया?

  • यरुशलम पोस्ट और वाईनेट न्यूज के मुताबिक, इस विमान में दो पायलट पीछे की पंक्तियों में बैठे थे, जो कि एक पायलट को खून से लथपथ देखकर घबरा गए थे। बाद में इनमें से एक पायलट ने कॉकपिट में जाकर उड़ान का नियंत्रण अपने हाथ में लिया।
  • हमलावर के निष्क्रिय होने के बाद पायलट ने ऑटो पायलट के स्थान पर विमान को हाथों (मैनुअल) से नियंत्रित किया और लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई बनाए रखी। तब तक यात्री के तौर पर सफर कर रहा एक पायलट केबिन में आ चुका था।
  • आपात स्थिति के चलते जॉर्डन की सीमा के पास से विमान को मोड़कर सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र की ओर ले जाया गया। पायलट ने विमान को सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया।
  • लैंडिंग के बाद विमान में मौजूद सभी 174 यात्री सुरक्षित पाए गए, जबकि चाकूबाजी में घायल हुए कैप्टन और हमलावर सह-पायलट को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। 

विमान उड़ाने वाले पायलटों के बारे में क्या जानकारी सामने आई है? 

1. हमलावर सह-पायलट
  • फ्लाइट के सह-पायलट को संदिग्ध हमलावर बताया गया है। इस्राइली अधिकारियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, सह-पायलट ओमान का नागरिक है। उस पर उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन पर चाकू से हमला करने और विमान को अचानक नीचे गिराकर दुर्घटनाग्रस्त या हाइजैक करने का प्रयास करने का आरोप है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगभग एक साल से फ़्लाइदुबई एयरलाइन के लिए काम कर रहा था। इस्राइल और यूएई के उड्डयन समझौते के मुताबिक, केवल उन्हीं देशों के पायलटों को इस्राइल में विमान लाने की अनुमति है जिनके इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध हैं, जबकि ओमान के इस्राइल के साथ रिश्ते नहीं हैं।
  • हाथापाई में घायल होने और यात्रियों द्वारा काबू में किए जाने के बाद, उसे सऊदी अरब के ताबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आसमान में हाईवोल्टेज ड्रामा!: उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी; इस्राइल को क्यों भेजने पड़े फाइटर जेट?

2. घायल हुए कैप्टन
  • इस्राइली वेबसाइट वाईनेट ग्लोबल के मुताबिक, विमान के कैप्टन भारतीय नागरिक हैं। हालांकि शुरुआती मीडिया खबरों में पायलटों की राष्ट्रीयता को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए थे। हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कॉकपिट में काफी खून बिखरा हुआ था।
  • कैप्टन ने हमलावर सह-पायलट का मुकाबला किया और बाद में विमान में सवार एक इस्राइली डॉक्टर और नर्स ने आपातकालीन प्राथमिक उपचार देकर उनकी जान बचाई। उन्हें भी इलाज के लिए सऊदी अरब के अस्पताल ले जाया गया।

3. विमान में मौजूद अन्य पायलट
इस उड़ान में यात्री के रूप में दो अन्य पायलट भी सवार थे। हमलावर सह-पायलट को कॉकपिट से हटाए जाने के बाद, यात्रियों के कहने पर इन पायलटों ने कॉकपिट में जाकर विमान की कमान संभाली और लैंडिंग कराई। यूक्रेन की न्यूज एजेंसी यूएनएन के मुताबिक, यात्रियों के तौर पर सफर कर रहे यह दोनों पायलट रूस और यूक्रेन के नागरिक थे। यानी युद्ध के मैदान पर टकरा रहे दो देशों के नागरिकों ने एक विमान को बचाने के लिए साथ काम किया। 

यूएई, इस्राइल और सऊदी की तरफ से इस घटना पर क्या कहा गया? 

1. इस्राइल
  • प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपातकालीन सुरक्षा समीक्षा बैठकें कीं और बयान जारी कर कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी इस्राइली यात्रियों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • शुरुआती जांच के आधार पर इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों ने इसे संभावित आतंकवादी हमला/हाइजैकिंग का प्रयास माना है, न कि सिर्फ सह-पायलट की मानसिक स्वास्थ्य की समस्या। उन्होंने कहा कि यात्रियों-क्रू की सूझबूझ से बड़ी तबाही टल गई।

Dubai Israel Flight Hijack Attempt Crash flydubai FZ1073 Indian Pilot Captain attacked explainer-hindi
घटना पर इस्राइल के मंत्रियों के बयान। - फोटो : अमर उजाला
2. संयुक्त अरब अमीरात 
संयुक्त अरब अमीरात की वाणिज्यिक एयरलाइन कंपनी- फ्लाईदुबई ने बयान जारी कर पुष्टि की कि उड़ान एफजेड1073 में इन-फ्लाइट इंसीडेंट हुआ था। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें तेल अवीव ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विशेष विमान सऊदी अरब भेजा जा रहा है। एयरलाइन ने बताया कि कॉकपिट में हुई घटना की जांच शुरू कर दी गई है और वे इस्राइली और सऊदी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

3. सऊदी अरब
सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की। एयरपोर्ट प्रशासन ने बयान दिया कि घटना में घायल हुए दोनों पायलटों (कैप्टन और सह-पायलट) को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर आपातकालीन इलाज मुहैया कराया गया। सऊदी अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों के रहने व सहायता के इंतजाम किए। साथ ही सऊदी अफसर अपनी जमीन पर इस घटना की आगे की जांच में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed