{"_id":"605112ca8ebc3ee64f1cdf89","slug":"france-says-it-has-entered-third-covid19-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus: फ्रांस ने कहा, देश में आई कोरोना की तीसरी लहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona virus: फ्रांस ने कहा, देश में आई कोरोना की तीसरी लहर
Wed, 17 Mar 2021 01:58 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस में कोरोना की जांच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में एक बार फिर इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने मंगलवार को संसद में कहा कि फ्रांस कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है। नबंवर के बाद पहली बार सात दिनों में नए मामले 25,000 से ऊपर चले गए हैं।
विज्ञापन
फ्रांस में कोरोना वायरस के नए मामलों की लगातार वृद्धि हो रही है। इसके कारण अस्पातालों पर भारी दबाव पड़ रहा है। प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के मामलों में हो रही वृद्धि को सिर्फ लॉकडाउन लगाकर ही रोका जा सकता है।
विज्ञापन
France says it has entered third #COVID19 wave, as the seven-day average of new cases rose above 25,000 for the first time since November: Reuters
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2021
फ्रांस अपने नागरिकों को टीका लगाने में काफी पीछे रह गया है। फ्रांस इस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन से काफी पीछे है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अभी भी उम्मीद है कि टीकाकरण अभियान कोरोना वायरस तीसरी लहर के प्रभावों को रोक सकता है और तीसरे लॉकडाउन से बचा जा सकता है।
बता दें कि फ्रांस ने एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को रोक दिया है। अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, साथ ही कोविड 19 से होने वाली मौतों में भी वृद्धि हुई है।