फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France's Yellow West Movement: President Amniel Macrone will address the country on Monday

फ्रांस यलो वेस्ट मूवमेंट : बढ़ते दबाव से झुके राष्ट्रपति मैक्रों, सोमवार को करेंगे देश को संबोधित 

Mon, 10 Dec 2018 11:51 AM IST
भाषा, पेरिस
भाषा, पेरिस Updated Mon, 10 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
France's Yellow West Movement: President Amniel Macrone will address the country on Monday

फ्रांस में भारी प्रदर्शन को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों पर बढ़ते दबाव के बीच वह अपनी लंबी चुप्पी को तोड़ सोमवार की शाम को देश को संबोधित करेंगे और हिंसक हो चुके विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए ठोस उपायों की घोषणा करेंगे। उग्र होते इस व्यापक प्रदर्शन ने सरकार और पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया है, जिससे फ्रांस में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

विज्ञापन


सरकार की नीतियों के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब भयानक रूप ले चुका है, जिसे नियंत्रित करने के प्रयास में राष्ट्रपति सुबह राष्ट्रीय और स्थानीय अधिकारियों के साथ परामर्श करेंगे। सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश में आयी वहां की जनता के बीच ऐसी भावना बन रही है कि सरकार की नीतियां अमीरों के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय एलीसी पैलेस के एक अधिकारी ने बताया कि मैंक्रों पैलेस से रात को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। सरकार के प्रवक्ता बेंजामिन ग्रिवीऑक्स ने इससे पहले एलसीआई टीवी चैनल को बताया कि वह (मैक्रों) निश्चित तौर पर यह जानते हैं कि फ्रांसीसी लोगों तक कैसे पहुंचना है, कैसे उनसे बात करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed