{"_id":"6a330731841089ad2a0a962b","slug":"france-pm-narendra-modi-in-paris-after-g7-summit-updates-in-hindi-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi France Visit LIVE: जी7 सम्मेलन के बाद PM मोदी पेरिस पहुंचे, वीवा टेक-2026 को करेंगे संबोधित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi France Visit LIVE: जी7 सम्मेलन के बाद PM मोदी पेरिस पहुंचे, वीवा टेक-2026 को करेंगे संबोधित
Thu, 18 Jun 2026 02:14 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
G7 की बैठक में PM मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
जी-7 शिखर सम्मेलन में कई बैठकें पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पेरिस पहुंच गए हैं। इन बैठकों में प्रधानमंत्री ने शासन और नीति निर्माण के प्रमुख क्षेत्रों पर भारत के विचार रखे। पीएम मोदी फ्रांस के शहर एवियन-लेस-बैंस में जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन में एक उत्पादक बैठकें और बातचीत हुईं। मुझे शासन और नीति निर्माण के प्रमुख क्षेत्रों पर भारत के विचार और प्रयास रखने का अवसर मिला। उन्होंने आगे कहा, इस बात को भी सम्मेलन में रखने का अवसर मिला कि वैश्विक समृद्धि के संदर्भ में वैश्विक दक्षिण के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वह अपनी फ्रांस यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में वीवा टेक 2026 और भारतीय प्रवासियों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।