फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   france local body election hijab controversy emmanuel macron

फ्रांस: हिजाब पहनने वाली महिला उम्मीदवार से राष्ट्रपति मैक्रों ने किया किनारा, मुस्लिम विरोधी होने का लगा आरोप

Sun, 13 Jun 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 10:42 AM IST
सार

फ्रांस में निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर हिजाब मामला सुर्खियों में है। हिजाब पहनकर प्रचार करने वाली महिला उम्मीदवारों से राष्ट्रपति ने खुद को अलग कर लिया है। राष्ट्रपति के इस फैसले की निंदा हो रही है। 

विज्ञापन
france local body election hijab controversy emmanuel macron
मैक्रों - फोटो : Twitter@

विस्तार

फ्रांस में निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिजाब पहनकर महिला उम्मीदवार जैसे ही सड़कों पर वोट मांगने उतरी कि लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनसे समर्थन वापस ले लिया। 
विज्ञापन

 
दरअसल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी ने कुछ महिलाओं को चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जैसे ही ये महिलाएं हिजाब पहन कर सड़कों पर प्रचार के लिए उतरीं की कि विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद राष्ट्रपति की पार्टी ने सभी से समर्थन वापस ले लिया। अब ये उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में हैं, लेकिन दुनिया भर में इमैनुएल मैक्रों के इस फैसले की जम कर आलोचना हो रही है। लोग उन्हें मुस्लिम विरोधी कह रहे हैं। हालांकि महिला उम्मीदवारों का कहना है कि अपने अधिकार के लिए वह आगे तक लड़ती रहेंगी। वह हार मानने वाली नहीं हैं। 
विज्ञापन


बढ़ते विवाद पर पार्टी ने जारी किया बयान
हिजाब पर बढ़ते विवाद को देखते हुए इमैनुएल मैक्रों की पार्टी लारेम ने अब सफाई दी है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पहले ही उनकी तरफ से कहा गया था कि चुनाव प्रचार के दौरान हिजाब या धार्मिक प्रतीकों को प्रदर्शन करने वाली वस्तुओं की छूट नहीं होगी। लिहाजा ऐसा करने वाली उम्मीदवारों से समर्थन वापस ले लिए गए हैं। लारेम के प्रवक्ता रोलैंड लेस्क्योर ने न्यूज एजेंसी को बताया,  प्रचार के पोस्टर पर कोई धार्मिक प्रतीक पहनकर बाहर निकलते हैं, ये एक राजनीतिक मुद्दा बन जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून हिजाब पहनने पर नहीं लगाता रोक
गौरतलब है कि फ्रांसीसी कानून चुनावी पोस्टर पर हिजाब  पहनने पर पाबंदी नहीं लगाता। लिहाजा इमैनुएल मैक्रों की हर तरफ आलोचना हो रही है। लोगों ने मैक्रों पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनकी निंदा की है। साथ ही लोगों ने यह फैसला वापस लेने की मांग की है। हालांकि मैक्रों की पार्टी अपने फैसले पर अडिग है।  बता दें फ्रांस में दूसरे धर्म को लेकर हमेशा कुछ न कुछ विवाद होता रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed