{"_id":"5c1bf70dbdec2256b61c1afb","slug":"france-four-lakh-euros-fine-on-uber-in-the-data-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस : डाटा लीक मामले में उबर पर चार लाख यूरो का जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस : डाटा लीक मामले में उबर पर चार लाख यूरो का जुर्माना
Fri, 21 Dec 2018 01:39 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
uber
फेसबुक के बाद अब एप आधारित टैक्सी सेवा उबर पर भी अपने ग्राहकों का निजी डाटा सुरक्षित नहीं रख पाने का दाग लग गया है। फ्रांस की डाटा प्रोटेक्शन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को 2016 के डाटा लीक मामले को लेकर उबर पर 4 लाख यूरो यानी करीब 3.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
आरोप है कि उबर ने दुनियाभर के अपने 5.7 करोड़ ग्राहकों और ड्राइवरों के व्यक्तिगत डाटा का खुलासा किया था। नवंबर 2017 में जाकर अमेरिका आधारित टैक्सी सेवा ने स्वीकार किया था कि उसके सिस्टम में हैकर्स ने घुसपैठ की थी। बता दें कि पिछले महीने नीदरलैंड ने भी डाटा लीक मामले को लेकर कंपनी पर 6 लाख यूरो और ब्रिटेन ने भी 3.85 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन