फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fourth journalist killed in Honduras this year, he was work for radio news

होंडुरास में इस साल चौथे पत्रकार की हत्या, रेडियो में करता था काम 

Fri, 25 Dec 2020 04:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तेगुसिगाल्पा
एजेंसी, तेगुसिगाल्पा Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
Fourth journalist killed in Honduras this year, he was work for radio news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

होंडुरास में इस साल चार पत्रकारों की हत्या हुई है। हालिया मामला रेडियो में काम करने वाले एक पत्रकार का है। इंटर-अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि पत्रकार की पहचान ‘रेडियो बांबी’ के मालिक और समाचार कार्यक्रम ‘कोरेओ इनफॉमेटिवो’ के होस्ट पेड्रो आर्कनजेल केनिल्स के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


संगठन ने कहा कि ओलांचो प्रांत में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने गोली मारी। इसके बाद केनिल्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संगठन ने होंडुरास सरकार से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सितंबर में स्वतंत्र पत्रकार लुईस एलोंसो एलमेनडरेस की, जुलाई में संवाददाता जर्मन वेलेसिल्लो जूनियर और कैमरा मेन जॉर्ज पोसास की हत्या कर दी गयी थी। एसोसिएशन ने कहा कि 2020 में मेक्सिको में 11, होंडुरास में चार, वेनेजुएला और ग्वाटेमाला में दो-दो तथा बारबडोस, ब्राजील, कोलंबिया और पराग्वे में एक-एक पत्रकार की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed