{"_id":"6066605f8ebc3ec8967e0e45","slug":"four-passengers-announced-for-the-first-civilian-mission-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वाकांक्षी उड़ान: अंतरिक्ष में पहले नागरिक मिशन के चारों यात्रियों की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महत्वाकांक्षी उड़ान: अंतरिक्ष में पहले नागरिक मिशन के चारों यात्रियों की घोषणा
Fri, 02 Apr 2021 05:37 AM IST
Amit Mandal
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:37 AM IST
सार
- उद्यमी जैरेड आइजैकमैन ने बताए आखिरी दो नाम, 540 किमी ऊंचाई पर पृथ्वी के चक्कर लगाएगा दल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेस एक्स कंपनी के रॉकेट से पृथ्वी के चक्कर लगाने के लिए जाने वाले चार सदस्यीय दल के आखिरी दो नामों की घोषणा भी हो गई है। इस तीन दिवसीय यात्रा का टिकट खरीदने वाले अरबपति उद्यमी जैरेड आइजैकमैन ने मंगलवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों साथियों को दुनिया से रूबरू कराया। इनमें विज्ञान की 51 वर्षीय प्रोफेसर सिआन प्रोक्टर और 41 वर्षीय डाटा इंजीनियर क्रिस्टोफर सेब्रोस्की का नाम शामिल है।
विज्ञापन
शिफ्ट-4 पेमेंट्स के 38 वर्षीय संस्थापक और सीईओ आइजैकमैन ने पत्रकारों से कहा, इस मिशन को दुनिया पेशेवर अंतरिक्ष यात्री के बिना किसी ग्रह के चक्कर लगाने के रूप में याद रखेगी। यानी अंतरिक्ष में पूरी तरह यह पहली नागरिक उड़ान होगी।
विज्ञापन
बाल कैंसर के प्रति करेंगे जागरूक
गौरतलब है कि आइजैकमैन ने एक चैरिटी अभियान के रूप में इस मिशन की कल्पना की थी, जिसे उन्होंने इंसपिरेशन-4 नाम दिया। यह संभवतया 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। इसका मकसद बच्चों में होने वाले कैंसर के लिए जागरूकता बढ़ाना है। इसके तहत आइजैकमैन ने अमेरिका में बाल कैंसर केंद्र, सेंट जूड चिल्ड्रन रिसर्च हॉस्पिटल के लिए 10 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। मिशन का कमांडर बनने के बाद आइजैकमैन ने फरवरी में सेंट जूड की सहायक चिकित्सक हेली अर्केन्यु को अपने पहले चालक सदस्य के रूप में चुना था, जो हड्डियों के कैंसर से उबरी हैं।
विज्ञापन
540 किमी ऊंचाई पर लगाएंगे चक्कर...स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष की सैर पर निकलने वाला चार सदस्यीय चालक दल करीब 540 किमी ऊंचाई पर धरती के चक्कर लगाएगा। यानी ये लोग अंतरिक्ष में तैनात अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भी 80 किमी. ऊपर रहेंगे।