फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   four Pakistan soldiers killed and five others injured in Militant attack in Balochistan

Pakistan: बलूचिस्तान में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना चौकी पर किया हमला, चार सैनिकों की मौत, पांच घायल

Wed, 12 Jul 2023 06:07 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना की चौकी पर हमला कर दिया जिसमें चार सैनिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
four Pakistan soldiers killed and five others injured in Militant attack in Balochistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान से अक्सर आतंकी घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब अशांत बलूचिस्तान में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना की चौकी पर हमला कर दिया जिसमें चार सैनिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। हमला बुधवार तड़के हुआ जिसमें कई जवान मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने अपने बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने प्रांत के उत्तर में झोब गैरीसन पर कायरतापूर्ण हमला किया जिसमें हमारे सैनिक मारे गए।

विज्ञापन


तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली
बयान में कहा गया है कि भीषण गोलीबारी में एक महिला राहगीर की भी मौत हो गई और पांच अन्य नागरिक घायल हो गए। तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने बिना कोई अपना विवरण दिए हमले की जिम्मेदारी ली है, इस समूह के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी जब क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे तो उनका मुकाबला ड्यूटी पर तैनात सैनिकों से हुआ। जवानों ने भारी गोलीबारी के बीच आतंकवादियों को सीमा पर रोक दिया। 
विज्ञापन


बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल ने हमले की निंदा की
बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा एक सफाया अभियान चल रहा है और सुरक्षा बल बलूचिस्तान में ऐसे सभी शांति को नष्ट करने के भयानक प्रयासों को विफल करने के लिए दृढ़ हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने जोब गैरीसन पर हमले की निंदा की और हमले में मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पाकिस्तान सेना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की गारंटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में रोज हो रहे आतंकी हमले
पाकिस्तान को बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच अलगाववादियों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। बलूचिस्तान प्रांत में हाल के महीनों में बमबारी और लक्षित हमलों सहित हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके कारण सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं और सार्वजनिक सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ गई हैं। इस महीने की शुरुआत में बलूचिस्तान के धाना सार इलाके में विद्रोहियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी जबकि एक आतंकवादी मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed