{"_id":"5fa920cd1538ea716a640472","slug":"four-killed-40-injured-in-suicide-car-bomb-attack-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में आत्मघाती कार बम हमले में चार की मौत, 40 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में आत्मघाती कार बम हमले में चार की मौत, 40 लोग घायल
Mon, 09 Nov 2020 04:28 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक पुलिस ठिकाने पर आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। एक प्रांतीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कंधार के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय निदेशक मोहम्मद अशरफ नादरी ने बताया कि मैवांद जिले में रविवार देर रात यह हमला हुआ और अर्धचिकित्सा कर्मी ध्वस्त मकान के मलबे में फंसे लोगों को निकालने में अब भी जुटे हुए हैं। उनके अनुसार घायलों में सैनिक एवं आम लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, वैसे शक की सूई तालिबान की ओर जा रही हैं। तालिबान एवं अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में शांति वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में देश में हिंसा बढ़ गयी है।
विज्ञापन