फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four Indian origin Sikh men drowned in a sewage tank on a cattle farm in northern Italy

इटली में सीवेज टैंक में डूबकर भारतीय मूल के चार सिखों की मौत

Fri, 13 Sep 2019 07:41 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Four Indian origin Sikh men drowned in a sewage tank on a cattle farm in northern Italy
सांकेतिक
इटली के उत्तरी हिस्से में एक मवेशी फार्म पर भारतीय मूल के चार सिखों की सीवेज टैंक में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। संवाद समिति एएनएसए ने खबर दी है कि दक्षिण मिलान में पाविया के समीप एरिना पो में एक मवेशी फार्म पर बृहस्पतिवार को यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


इस हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें प्रेम (48) और तरसेम सिंह (45) भाई थे और मवेशी फार्म ये दोनों ही चला रहे थे । दोनों ने 2017 में अपने फार्म का पंजीकरण कराया था। उसमें से अन्य दो उस फार्म पर काम करने वाले मजदूर अमरिंदर सिंह (29) और मनजिंदर सिंह (28) थे।
विज्ञापन


बीबीसी के अनुसार प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि तीन लोग एक मजदूर को बचाने के लिए टैंक में कूद गए। वह मजदूर टैंक से गोबर की खाद निकाल रहा था। बीबीसी के अनुसार जांचकर्ताओं को संदेह है कि गाय के गोबर वाली खाद से निकल रही कार्बन डाइऑक्साइड के चलते चारों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed