फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four Barbers Detained in Pak for Styling Customers' Beards in Un-Islamic Way

पाकिस्तान में गैर इस्लामिक तरीके से दाढ़ी काटने पर चार गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2019 06:59 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 05 Oct 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
Four Barbers Detained in Pak for Styling Customers' Beards in Un-Islamic Way

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार लोगों को पुलिस ने महज इसलिए गिरफ्तार कर लिया कि उन्होंने ग्राहकों की दाढ़ी स्टाइलिश तरीके से काट दी थी। यह मामला 30 सितंबर का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय व्यापारी संघ ने गैर इस्लामिक तरीके से दाढ़ी काटने पर प्रतिबंध लगा रखी है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो में दुकानदार संघ का अध्यक्ष समीन चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बातचीत कर रहा है और उन्हें स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी काटने पर प्रतिबंध की जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में वह बाल काटने वालों से पूछ रहा है कि उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद गैर इस्लामिक तरीके से दाढ़ी क्यों काटी? समीन ने कहा, दुकानदार संघ के फैसले के बावजूद चारों ने मनमानी की। पुलिस ने इन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें भविष्य ऐसा न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed