फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four astronauts returned to Earth after 200 days with SpaceX capsule 

सुरक्षित घर वापसी: 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे चार अंतरिक्ष यात्री, स्पेसएक्स रॉकेट में डायपर पहनकर की यात्रा 

Tue, 09 Nov 2021 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 09 Nov 2021 10:18 AM IST
सार

इन यात्रियों की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण यात्रियों की वापसी को नासा ने टाल दिया था। सोमवार रात इन यात्रियों की वापसी हो सकी। 

विज्ञापन
Four astronauts returned to Earth after 200 days with SpaceX capsule 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SpaceX

विस्तार

200 दिन यानी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात पृथ्वी पर लौट आए हैं। वे अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से मैक्सिको की खाड़ी में उतरे। जानकारी के मुताबिक, स्पेस एक्स के चालक दल के चारों सदस्य अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के ठीक आठ घंटे बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौट आए। 

विज्ञापन


खराब मौसम के कारण टालनी पड़ी थी वापसी 
इससे पहले नासा ने खराब मौसम के कारण चारों यात्रियों की वापसी को सोमवार दोपहर तक के लिए टाल दिया था। दरअसल, फ्लोरिडा के तट पर तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे सुरक्षित वापसी का खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसकी को देखते हुए चारों सदस्यों की सुरक्षित वापसी को टालना पड़ा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन यात्रियों की हुई वापसी
200 दिन की यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर वापस लौटे यात्रियों में नासा के शेन क्रिम्बू, मेगन मैक्आर्थर, जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस की थॉमस पेस्केट शामिल हैं। तय कार्यक्रम के तहत इन सभी की वापसी सोमवार सुबह तक हो जानी चाहिए थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वापसी कार्यक्रम में देर हुई।  


टूट चुका था शौचालय, डायपर पहनकर की यात्रा 
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर स्पेसएक्स की वापसी काफी कठिन थी। इन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लेने पहुंचे स्पेसएक्स रॉकेट का टॉयलेट टूट गया था। इस कारण यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने के बाद पूरी यात्रा में डायपर पहनना पड़ा। नासा के अंतरिक्ष यात्री मेगन मैक्आर्थर ने इस यात्रा को भयानक बताया था। 

चार अन्य यात्री जाएंगे स्पेस स्टेशन 
चार अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर वापसी के बाद चार अन्य यात्रियों की अंतरिक्ष यात्रा का रास्ता खुल गया है। बुधवार को स्पेसएक्स से ये चार यात्री अंतरिक्ष स्टेशन भेजे जाएंगे। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम और एक यात्री तबीयत बिगड़ने के कारण यात्रा को टाल दिया गया था। अब बुधवार को इन्हें रवाना किया जाएगा। ये यात्री भी करीब छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed