पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी के संस्थापक ने गाया, 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'
- पाकिस्तान की एमक्यूएम पार्टी के संस्थापक ने 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गीत गाया।
- अल्ताफ हुसैन एक भगोड़े ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं।
- जिन्होंने साल 1990 में ब्रिटेन की सरकार से शरण मांगी थी।
- उनकी पार्टी ने लाहौर में तीस दशक तक सत्ता संभाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) पार्टी के संस्थापक अल्ताफ हुसैन 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाना गा रहे हैं।
इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने भी पोस्ट किया है। जिसमें दिख रहा है कि हुसैन जोश के साथ भारत के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले देशभक्ति गीत को गा रहे हैं। हुसैन एक भगोड़े ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं। जिन्होंने साल 1990 में ब्रिटेन की सरकार से शरण मांगी थी और बाद में यहां निवासी का दर्जा पा लिया।
#WATCH London: Founder of Pakistan’s Muttahida Qaumi Movement (MQM) party, Altaf Hussain sings 'Saare jahan se acha Hindustan hamara.' pic.twitter.com/4IQKYnJjfB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 31, 2019
माना जाता है कि एमक्यूएम ने पाकिस्तान में कराची में करीब तीन दशक तक सत्ता संभाली है। उनकी पार्टी को उर्दू बोलने वाले मुहाजिरों से काफी समर्थन मिला था। ये 1947 के विभाजन के समय भारत से पाकिस्तान जाने वाले मुसलमानों के वंशज हैं।
हुसैन को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का सम्मान करने, तालिबान के विरोध और भारत के साथ विभाजन की आलोचना की खुली वकालत के लिए भी जाना जाता है। वहीं इस देशभक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' को साल 1904 में कवि मोहम्मद इकबाल ने उर्दू में लिखा था। यह गीत हिंदुस्तान (भारत) के लिए लिखा गया था, जो जल्द ही भारत में ब्रिटिश राज का विरोध करने वाला एक गीत बन गया।
कहा जाता है कि 1930 के दशक में पुणे के यरवदा जेल में कैद होने पर महात्मा गांधी ने इसे सौ बार गाया था। इतने सालों के बाद भी, यह गीत सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले देशभक्ति गीतों में से एक बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.