{"_id":"607cb3b48ebc3ebf815f605e","slug":"founder-of-adobe-charles-zeski-died-in-81-years-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीएफ का तोहफा देने वाले चार्ल्स जेश्की का 81 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीडीएफ का तोहफा देने वाले चार्ल्स जेश्की का 81 साल की उम्र में निधन
Mon, 19 Apr 2021 04:03 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लॉस एटलोस
एजेंसी, लॉस एटलोस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:03 AM IST
सार
- कंपनी से इसे तकनीकी उद्योग के लिए बड़ा नुकसान बताया
विज्ञापन
चार्ल्स जेश्की
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज विभिन्न दस्तावेजों को हम जिस पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट यानी पीडीएफ के रूप में एक दूसरे को भेजते हैं, उसके डवलपर 81 साल के चार्ल्स चक जेश्की का शुक्रवार को अमेरिका में निधन हो गया। जेश्की ने ही अडोबी कंपनी की भी स्थापना की थी, वे सेन फ्रांसिस्को में रहते थे। कंपनी से इसे तकनीकी उद्योग के लिए बड़ा नुकसान बताया।
विज्ञापन
अडोबी के सीईओ भारतीय-अमेरिकी शांतनु नारायण ने सभी कर्मचारियों को ईमेल कर कहा कि जेश्की पूरे उद्योग के लिए मार्गदर्शक और दशकों तक हीरो थे। उन्हाेंने जॉन वारनोक के साथ मिलकर जो सॉफ्टवेयर बनाये, वे आज लोगों को न केवल एकदूसरे से बेहद तरीके से संवाद करने में मदद कर रहे हैं, बल्कि सृजन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
काम पर गर्व करने वाले फैमिली मैन
जेश्की की पत्नी 78 वर्षीय नैंसी नान जेश्की ने कहा कि वे अपने काम पर गर्व करते थे, लेकिन उनका ज्यादा ध्यान अपने परिवार पर रहता था। वे खुद को विश्व का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानते थे।
विज्ञापन
कार्निगी मेलन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट कर चुके जेश्की ने शुरू में जेरॉक्स कंपनी शोध केंद्र के लिए काम किया। यहां उनकी मुलाकात वारनोक से हुई। 1982 में दोनों ने अडोबी की स्थापना की और मिलकर सॉफ्टवेयर विकसित किए।
एक बार तो चार दिन के लिए किडनैप भी हुए थे
खास बात है कि 1992 में उनका अपहरण भी हुआ था। दो लोग उन्हें उनके ऑफिस से बंदूक की नोक पर उठा ले गए थे और चार दिन बंधक बनाये रखा। उन्हें छुड़ाने के लिए 6.50 लाख डॉलर की फिरौती दी गई, जिसके आधार पर पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंची और उन्हें बचाया गया।
पोस्टस्क्रिप्ट से हुई शुरुआत
जेश्की की कंपनी अडोबी का पहला सॉफ्टवेयर पोस्टस्क्रिप्ट था। इसने कंप्यूटर के जरिए लिखित चीजों, तस्वीरों आदि को कागज पर प्रिंट करने में मदद की। इसने कंप्यूटर से प्रिंटिंग के क्रांतिकारी उद्योग की शुरुआत की, जो पूरे विश्व में फैल चुका है। जेश्की ने हमेशा इनोवेशन को बढ़ावा दिया, जिसकी वजह से कंपनी ने यूबिक्विटस पीडीएफ, एक्रोबैट, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर विकसित किए।