{"_id":"5edb153779714932350f287b","slug":"former-us-vice-president-joe-biden-formally-clinches-democratic-presidential-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित
Sat, 06 Jun 2020 09:31 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो गए हैं। बाइडेन ने डेमोक्रेटिक नामांकन हासिल करने के लिए 1,991 से अधिक प्रतिनिधियों को सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
Former US Vice President Joe Biden formally clinches Democratic presidential nomination: The Associated Press (file pic) pic.twitter.com/GnzrEbyemk
— ANI (@ANI) June 6, 2020विज्ञापन
शुक्रवार रात एक बयान में बाइडेन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के लिए मुकाबला करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम राष्ट्रपति चुनाव एक एकजुट पार्टी की तरह लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाइडेन ने कहा कि मैं इस महान देश में सभी अमेरिकियों के वोट हासिल करने के लिए अब से और तीन नवंबर के बीच हर दिन बिताने जा रहा हूं ताकि हम इस राष्ट्र की आत्मा के लिए लड़ाई जीत सकें। साथ ही यह सुनिश्चित कर सकें कि जैसे-जैसे हम अपनी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण करें तो बाकि लोग भी इससे जुड़ते जाएं।
बाइडेन ने सात राज्यों में प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को हुए चुनाव में सबसे अधिक प्रतिनिधि पेन्सिलवेनिया से मिले। वह मैरीलैंड, इंडियाना, रहोडे आइलैंड, न्यू मैक्सिको, मोंटाना और दक्षिण डकोटा से चुनाव जीते।
2020 के कई प्राइमरी चुनाव कोरोना वायरस महामारी के कारण देरी से हुए। 17 मार्च और सात अप्रैल के बीच कोई प्राइमरी चुनाव आयोजित नहीं किया गया था, इस दौरान प्रतिभागियों को पुनर्निर्धारित किया गया और वोट-बाय-मेल करने का प्रस्ताव लाया गया।
बता दें कि, बर्नी सैंडर्स ने विस्कॉन्सिन प्राइमरी में हारने के बाद अपने अभियान पर रोक लगा दी, इसके बाद बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित व्यक्ति के तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के रूप में उभरे।