{"_id":"5da76bc88ebc3e93b147d5a5","slug":"former-us-president-barack-obama-urges-canadians-to-back-justin-trudeau-for-another-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा ने जस्टिन ट्रूडो का किया समर्थन, कनाडा के लोगों से की फिर से सत्ता में लाने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओबामा ने जस्टिन ट्रूडो का किया समर्थन, कनाडा के लोगों से की फिर से सत्ता में लाने की अपील
Thu, 17 Oct 2019 01:22 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Barack obama
- फोटो : FILE PHOTO
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कनाडा के लोगों से जस्टिन ट्रूडो को फिर से सत्ता में लाने का आग्रह किया है।
ओबामा ने ट्वीट कर जस्टिन ड्रूडो की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मुझे राष्ट्रपति के रूप में जस्टिन ट्रूडो के साथ काम करने पर गर्व है। वह एक परिश्रमी और प्रभावी नेता है जो जलवायु परिवर्तन जैसे बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। दुनिया को अब उनके प्रगतिशील नेतृत्व की जरूरत है, और मुझे उम्मीद है कि उत्तर के हमारे पड़ोसी एक और कार्यकाल के लिए उनका समर्थन करेंगे।'
ओबामा का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब कनाडा के संघीय चुनाव अभियान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ट्रूडो और ओबामा की मित्रता में तेजी लिबरल पार्टी के 2015 में चुनाव जीतने के बाद आई थी। जिसे ओबामा ने जनवरी 2017 में दूसरे राष्ट्रपति के कार्यकाल के अंत के बाद भी बनाए रखा है।
बता दें कि, कनाडा में 21 अक्तूबर को आम चुनाव होने वाले हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने देश की संसद को भंग कर दिया था। इसके बाद कनाडा में आम चुनाव के लिए लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने प्रचार शुरू कर दिया था। कनाडा चुनाव में मुख्य मुकाबला लिबरल और कंजरवेटिव पार्टी के बीच है। सितंबर 2015 में कंजरवेटिव पार्टी के स्टीपन हार्पर को हरा कर जस्टिन ट्रूडो प्रधानमंत्री बने थे।
विज्ञापन
#BREAKING Obama urges Canadians to back Trudeau for another term pic.twitter.com/BkfFeAVIBr
— AFP news agency (@AFP) October 16, 2019
ओबामा ने ट्वीट कर जस्टिन ड्रूडो की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 'मुझे राष्ट्रपति के रूप में जस्टिन ट्रूडो के साथ काम करने पर गर्व है। वह एक परिश्रमी और प्रभावी नेता है जो जलवायु परिवर्तन जैसे बड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। दुनिया को अब उनके प्रगतिशील नेतृत्व की जरूरत है, और मुझे उम्मीद है कि उत्तर के हमारे पड़ोसी एक और कार्यकाल के लिए उनका समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन
I was proud to work with Justin Trudeau as President. He's a hard-working, effective leader who takes on big issues like climate change. The world needs his progressive leadership now, and I hope our neighbors to the north support him for another term.
विज्ञापन विज्ञापन— Barack Obama (@BarackObama) October 16, 2019
ओबामा का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब कनाडा के संघीय चुनाव अभियान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ट्रूडो और ओबामा की मित्रता में तेजी लिबरल पार्टी के 2015 में चुनाव जीतने के बाद आई थी। जिसे ओबामा ने जनवरी 2017 में दूसरे राष्ट्रपति के कार्यकाल के अंत के बाद भी बनाए रखा है।
बता दें कि, कनाडा में 21 अक्तूबर को आम चुनाव होने वाले हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले महीने देश की संसद को भंग कर दिया था। इसके बाद कनाडा में आम चुनाव के लिए लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने प्रचार शुरू कर दिया था। कनाडा चुनाव में मुख्य मुकाबला लिबरल और कंजरवेटिव पार्टी के बीच है। सितंबर 2015 में कंजरवेटिव पार्टी के स्टीपन हार्पर को हरा कर जस्टिन ट्रूडो प्रधानमंत्री बने थे।
अगस्त के दौरान हुए ओपिनियन पोल में कंजरवेटिव पार्टी के एंड्रयू शीयर आगे चल रहे थे। वहीं सितंबर के दौरान हुए ओपिनियन पोल में जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर 37 प्रतिशत के साथ बढ़त बना ली। 10 प्रतिशत वोट शेयर के साथ न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के जगमीत सिंह तीसरे नंबर पर थे। हालांकि ग्रीन पार्टी की एलिजाबेथ और पीपीसी मैक्सिम बर्निये भी इस दौड़ में हैं।