फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US military intelligence analyst Chelsea Manning attempted suicide

अमेरिका की पूर्व सैन्य खुफिया विश्लेषक चेल्सी मैनिंग ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 13 Mar 2020 05:41 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Mar 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Former US military intelligence analyst Chelsea Manning attempted suicide
चेल्सी मैनिंग - फोटो : ट्विटर

इराक और अफगानिस्तान युद्ध के खुफिया दस्तावेज लीक करने वाली अमेरिका की पूर्व सैन्य खुफिया विश्लेषक चेल्सी मैनिंग ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गोपनीयता विरोधी कार्यकर्ता ने यह कदम अदालत में अपनी पेशी से दो दिन पहले बुधवार को उठाया। इसके बाद चेल्सी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्पैरो प्रोजेक्ट ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक, चेल्सी की हालत स्थिर है। 

विज्ञापन


चेल्सी को शुक्रवार को वर्जीनिया की अदालत में पेश किया जाना है, जहां उनकी सजा को बरकरार रखना है या नहीं, इस पर फैसला होना है। चेल्सी ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज से जुड़े मामले में गवाही देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था। चेल्सी पर आरोप है कि उन्होंने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े सात लाख से अधिक खुफिया दस्तावेज लीक किए थे और इसी के बाद विकिलीक्स ने इन दस्तावेजों को पूरी दुनिया के सामने लाने का काम किया था।
विज्ञापन


इन खुफिया दस्तावेजों के सार्वजनिक होने पर अमेरिकी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। 2013 में चेल्सी को 35 साल की सजा हुई थी। हालांकि, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनकी सजा को कम कर दिया था। इसके बाद वह मई, 2017 में बाकी सजा पूरी करने के बाद जेल से बाहर आ सकीं। 2018 में उन्होंने असांज से जुड़े मामले में गवाही के लिए कोर्ट में पेश होने और गवाही देने का निर्देश दिया गया। लेकिन, उन्होंने आदेश मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने वापस जेल में डाल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed