फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   former US defence officer China can attack Taiwan with little warning

US: ‘छोटी सी चेतावनी के साथ ताइवान पर आक्रमण कर सकता है चीन’, अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारी ने जताई आशंका

Sun, 09 Jun 2024 06:52 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
former US defence officer China can attack Taiwan with little warning
अमेरिकी अधिकारी ने चीन को लेकर जताई आशंका। - फोटो : ANI

चीन और ताइवान के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच, अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारी एलब्रिज कोल्बी ने कहा कि चीन बहुत छोटी सी चेतावनी के साथ ताइवान पर आक्रमण कर सकता है। उनका कहना है कि चीन ने शांतिपूर्ण एकीकरण का प्रयास छोड़ दिया है। बता दें, कोल्बी ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे।   

विज्ञापन

कोल्बी शनिवार को वाशिंगटन डीसी में जापान के योमिउरी शिंबुन के साथ एक साक्षात्कार कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ताइवान को सेना को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिससे चीनी आक्रमण के खिलाफ तत्काल प्रतिक्रिया दिया जा सके। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मानना है कि ताइवान के साथ शांतिपूर्ण एकीकरण संभव नहीं है। कोल्बी ने कहा कि क्रॉस-स्ट्रेट युद्ध में अमेरिका और एशिया प्रशांत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस में अमेरिकी सैनिक शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वाशिंगटन को यूरोप को नहीं छोड़ना चाहिए। हालांकि, कोल्बी यूरोप को रूस से निपटने में एशिया की तुलना में कहीं अधिक सक्षम मानते हैं। 

विज्ञापन

चीन पहले भी ताइवान को लेकर आक्रमक
चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम में कहा था कि हम ताइवान की स्वतंत्रता को रोकने के लिए दृढ़ कार्रवाई करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे की ऐसी कोई भी साजिश सफल न हो। ताइवान को चीन से अलग करने की जो भी हिम्मत करेगा, वह स्वयं समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक चीनी अधिकारी ने कहा कि हाल ही में किए गए सैन्य अभ्यास अलगाववादियों को दंडित करने के लिए डिजाइन किए गए थे, न कि ताइवान को। उन्होंने कहा कि ताइवान की जनता पीएलए से उनकी रक्षा करने का आह्वान करते हैं, यह धारणाएं सरासर मूर्खता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना?
महज अप्रैल में ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed