फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US cop Derek Chauvin gets 21 years for George Floyd murder

George Floyd Case: जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या मामले में पूर्व अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक को 21 साल की सजा, जानें पूरा मामला

Fri, 08 Jul 2022 07:12 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 07:12 AM IST
विज्ञापन
Former US cop Derek Chauvin gets 21 years for George Floyd murder
पूर्व अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन - फोटो : ANI

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के दोषी पूर्व अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को गुरुवार को अमेरिकी अदालत ने 21 साल की जेल की सजा सुनाई। बता दें कि चाउविन ने जॉर्ज फ्लॉयड (46) नाम के अश्वेत युवक की गर्दन अपने घुटने से 9 मिनट 29 सेकंड तक दबाकर उसे मार डाला था। जिसके कारण अमेरिका और अन्य जगहों पर पुलिस की बर्बरता और नस्लवाद के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने न्यायिक जांच बैठाई थी। जिसमें आरोपी डेरेक चाउविन का गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


चाउविन को दिसंबर में संघीय आरोपों के लिए दोषी ठहराया था और यह पहले से ही पिछले साल राज्य की अदालत में एक मुकदमे के बाद फ्लॉयड की हत्या के लिए मिनेसोटा जेल में 22 साल की सजा काट रहा है। यह सजा एक साथ चलेगी और चाउविन को संघीय जेल में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


क्या हुआ था जॉर्ज के साथ
आरोप पत्र में वायरल वीडियो के हवाले से कहा गया है कि घटना वाले दिन जॉर्ज फ्लॉयड को हिरासत में लेते वक्त क्या कुछ हुआ था। आरोप है कि घटना के दौरान चाउविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर अपना घुटना रखा था। लेन ने पैर पकड़ रखे थे और कुएंग ने फ्लॉयड की पीठ पकड़कर दबोचा हुआ था। जबकि थाओ वहां मौजूद तमाशबीनों और इन पुलिस अधिकारियों के बीच खड़ा होकर यह सब देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पत्र में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा गया है कि यही वो आखिरी पल थे जब फ्लॉयड ने बार-बार रोते हुए कहा कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं, मामा और प्लीज। वह एक बार कहता है कि मैं मरने वाला हूं। इस दौरान चाउविन, लेन और कुएंग एक बार भी टस से मस नहीं होते हैं। 

इसके क्षण भर बाद लेन पूछता है: क्या हमें उसे अपनी तरफ घुमाना चाहिए? तब चाउविन जवाब देता है: नहीं, हमने उसे जहां रखा है, वहीं रखना है। लेन ने कहा कि वह चिंतित था कि फ्लॉयड इस दौरान कष्टप्रद स्थिति में रहेगा, यह स्थिति उसे उद्वेलित करने, आक्रामक बनाने वाली या फिर उसकी अचानक मौत का कारण बन सकती है। 


चाउविन ने जवाब दिया : इसलिए हम उसे पेट के बल लिटाकर रखे हुए हैं। आरोप पत्र में कहा गया है कि इस स्थिति का भान होने के बावजूद लेन ने कुछ नहीं किया। यहां तक कि वह, कुएंग और चाउविन जरा भी नहीं हिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed