फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US Air Force pilot arrested in China for having Air gun pellet

अमेरिकी वायु सेना का पूर्व पायलट चीन में गिरफ्तार, तलाशी में मिला एयर गन पेलेट

Fri, 20 Sep 2019 10:43 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 20 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Former US Air Force pilot arrested in China for having Air gun pellet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चीन में अमेरिका की दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी 'फेडएक्स' के एक पायलट को गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने जब उसके सामान की तलाशी ली, तो उन्हें एयर गन पेलेट मिला।  

विज्ञापन


यह ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की यह कंपनी चीन में जांच का सामना कर रही है। फेडेक्स, चीनी कंपनी हुआवेई से जुड़ी डिलिवरी अनियमितताओं के कारण जांच के घेरे में है।
विज्ञापन


अमेरिकी वायु सेना के पूर्व पायलट टोड होन को चीनी अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले उस समय गिरफ्तार किया जब ग्वांगझु में वह एक वाणिज्यिक विमान की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडएक्स की एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि ग्वांगझू में चीन के अधिकारियों ने हमारे एक पायलट को हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। वाणिज्यिक विमान में सवार होने से पहले उनके सामान की तलाशी ली गई थी जिसमें एक संदेहास्पद चीज मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed