{"_id":"63544e46d0630b38e567c9d8","slug":"former-south-korean-defence-minister-and-coast-guard-chief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री व तटरक्षक प्रमुख गिरफ्तार, गलत जानकारी देने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री व तटरक्षक प्रमुख गिरफ्तार, गलत जानकारी देने का आरोप
Sun, 23 Oct 2022 01:40 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सियोल।
एजेंसी, सियोल।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:40 AM IST
सार
उक्त गिरफ्तारियां उस समय हुईं जब दक्षिणपंथी राष्ट्रपति यूं सुक येओल की सरकार ने 2020 की हत्या और समुद्री सीमा के निकट हुई एक अन्य घटना की जांच को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। येओल की पूर्ववर्ती उदार सरकार पर संबंधों को सुधारने के लिए उत्तर कोरिया से तुष्टिकरण का आरोप लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के पूर्व रक्षा मंत्री और तटरक्षक बल के प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर तथ्यों को छिपाने में कथित रूप से संलिप्त होने और 2020 में समुद्री सीमा के निकट उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरियाई मत्स्य अधिकारी की हत्या की परिस्थतियों को लेकर गलत जानकारी देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
उक्त गिरफ्तारियां उस समय हुईं जब दक्षिणपंथी राष्ट्रपति यूं सुक येओल की सरकार ने 2020 की हत्या और समुद्री सीमा के निकट हुई एक अन्य घटना की जांच को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। येओल की पूर्ववर्ती उदार सरकार पर संबंधों को सुधारने के लिए उत्तर कोरिया से तुष्टिकरण का आरोप लगा था।
विज्ञापन
सियोल केंद्रीय जिला अदालत ने कहा कि उसने अभियोजकों के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है जिसमें पूर्व रक्षा मंत्री सुह वूक और पूर्व तटरक्षक आयुक्त जनरल किम होंग-ही की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने की गुहार लगाई गई थी, क्योंकि वह मानती है कि उनसे सबूतों को नष्ट करने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन