{"_id":"641e46302f0c7e388100e1b3","slug":"former-russian-president-dmitry-medvedev-threatens-nuclear-war-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukriane War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, इस मामले पर यूक्रेन को चेताया
Sat, 25 Mar 2023 06:24 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:24 AM IST
सार
रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Dmitry Medvedev
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन की तरफ से क्रीमिया पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो परमाणु हमले के रूप में जवाब मिल सकता है। मेदवेदेव ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी वारंट को लेकर कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश दुनिया को परमाणु प्रलय की ओर जाएगी।
विज्ञापन
रसिया टुडे के मुताबिक, मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
रूस ने क्रीमिया पर किया था कब्जा
क्रीमिया काला सागर में मौजूद है। ऐतिहासिक रूप से ये यूक्रेन का हिस्सा रहा है। हालांकि, 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया। कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए, लेकिन रूस का कहना था कि क्रीमिया में रूसी भाषी नागरिकों की रक्षा और अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए यह विलय जरूरी था।
विज्ञापन