फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former President Trumps plane standing at the airport close to New York is becoming shabby engine parts also missing

न्यूयॉर्क के करीब एयरपोर्ट पर खड़ा पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का विमान हो रहा जर्जर, इंजन के हिस्से भी गायब

Mon, 22 Mar 2021 10:32 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Mar 2021 10:32 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के नजदीक हवाई अड्डे पर एक ऐसा विमान खड़ा है जिसके कुशन पर भी सोने की एम्ब्रायडरी हो रखी है। इतना ही नहीं इस विमान के बाथरूम में सोने का पानी चढ़ाकर इसे सुशोभित किया गया है। साथ ही इसमें 24 कैरेट सोने के बक्कल्स वाले सीट बेल्ट भी हैं।
 

विज्ञापन
Former President Trumps plane standing at the airport close to New York is becoming shabby engine parts also missing
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी बोइंग 757 विमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इतना आलीशान होने के बावजूद अब इस विमान की स्थिति दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है। यह विमान केवल धूल खा रहा है, वह भी तब जब यह हवाई जहाज किसी और का नहीं बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के नजदीकी हवाई अड्डे पर खड़ा किया गया है विमान
ट्रंप का निजी बोइंग-757 विमान आजकल न्यूयॉर्क के एक नजदीकी हवाई अड्डे पर खड़ा किया गया है, जहां इस विमान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। बता दें, इससे पहले ट्रंप अपने फोटो शूट, चुनाव प्रचार, विशिष्ट दौरों आदि के लिए इस विमान का इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ समारोह के बाद से ही यह विमान एक बार भी नहीं उड़ा।
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप फिलहाल सार्वजनिक जीवन और यात्राओं से दूर हैं। इसके चलते उनके विमान का एक इंजन खराब हो चुका है। केवल इतना ही नहीं, उसके कुछ हिस्से भी गायब हैं। दूसरा इंजन भी गड़बड़ होने के करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर हो रहे विमान की मरम्मत में आएगा भारी खर्च
एक अनुमान के अनुसार, इसकी मरम्मत और दोबारा इसे उड़ान भरने योग्य बनाने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होगी और फिलहाल ट्रंप का इरादा नहीं है कि वह विमान पर इतना अधिक खर्च करें। वहीं, उनकी वर्तमान वित्तीय स्थिति को सार्वजनिक नहीं किया गया है।


विशेषज्ञों का कहना है कि खुले आसमान के नीचे विमान के खड़े होने से इसके इंजन की धातु को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, ट्रंप के कारोबार से जुड़े एक प्रतिनिधि से पूछा गया कि विमान का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है? इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही है? ट्रम्प दोबारा इसमें उड़ान भर सकते हैं या नहीं? लेकिन इन सभी सवालों पर उनकी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed