US: ‘इस्राइल पर हमलों को लेकर अमेरिकियों में होना चाहिए गुस्सा’, हमास पर कार्रवाई का ओबामा ने किया समर्थन
ओबामा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सभी अमेरिकियों को इस्राइल पर हुए आतंकवादी हमलों और निर्दोष नागरिकों की हत्या से भयभीत और क्रोधित होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 16 सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्राइल के खिलाफ हमास के आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की।
बंधक बनाए गए लोग आए सुरक्षित
ओबामा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सभी अमेरिकियों को इस्राइल पर हुए आतंकवादी हमलों और निर्दोष नागरिकों की हत्या से भयभीत और क्रोधित होना चाहिए। हम मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही बंधक बनाए गए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि हमास को नष्ट करने के लिए हमारे सहयोगी इस्राइल के साथ खड़े हैं।
इस्राइल के अधिकार का समर्थन
उन्होंने कहा, ‘हम आतंकवाद से लड़ने के इस्राइल के अधिकार का समर्थन करते हैं। हमें इस्राइल और फलस्तीनियों के लिए समान रूप से न्यायसंगत और स्थायी शांति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
हमास ने दी धमकी
इस बीच खबर आई है, हमास ने इस्राइल से बंधक बनाए गए नागरिकों और सैनिकों को मारने की धमकी दी है। दरअसल, जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर पूरी तरह से घेराबंदी कर खाना और पानी की आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे हमास तिलमिलाया हुआ है। बता दें, दोनों तरफ से हो रहे संघर्ष में अब तक कम से करीब 1,600 लोगों की जान जा चुकी है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को मिट्टी में मिला देने की चेतावनी दी है। सरकार कथित तौर पर तीन लाख सैनिक जुटा रही है।