फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former PM Tshering Tobgay wins Bhutan general elections

Bhutan: भूटान में शेरिंग तोब्गे की पार्टी पीडीपी की आम चुनावों में शानदार जीत, दो-तिहाई सीटों पर किया कब्जा

Tue, 09 Jan 2024 07:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिंपू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

Bhutan: भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे की पार्टी ने संसद में करीब दो-तिहासी सीटों के साथ आम चुनाव जीता है। तोब्गे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 2024 के नेशनल असेंबली के आम चुनावों में तीस सीटों के साथ जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Former PM Tshering Tobgay wins Bhutan general elections
भूटान

विस्तार

भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे की पार्टी ने संसद में करीब दो-तिहासी सीटों के साथ आम चुनाव जीता है। तोब्गे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 2024 के नेशनल असेंबली के आम चुनावों में तीस सीटों के साथ जीत हासिल की है। जबकि, भूटान ट्रेंड्रेल पार्टी (बीटीपी) ने बाकी सत्रह सीटोंर जीत दर्ज की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

देश के चुनाव आयोग (ईसीबी) के नतीजों से पता चलता है कि पीडीपी को कुल वोटों का 42.53 फीसदी और बीटीपी को 19.59 फीसदी वोट मिले। ईसीबी ने देशभर के 812 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों सहित छह हजार से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया था। ईसीबी के मुताबिक मतदान स्थानीय समय के मुताबिक सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीबी की अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, 4,96,000 से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से करीब 1,26,000 ने डाक मतपत्रों के लिए पंजीकरण कराया था। करीब आठ लाख की आबादी वाले देश भूटान में राजनीतिक सुधारों के बाद मौजूदा राजा जिग्मे खेस नामग्याल वांगचुक के शासनकाल की शुरुआत के तुरंत बाद द्विसदनी या संसद की स्थापना के बाद 2008 में पहली बार चुनाव हुए। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
आम चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेरिंग तोब्गे और उनकी पार्टी बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा, 'मेरे दोस्त शेरिंग तोब्गे और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को भूटान में संसदीय चुनाव जीतने के लिए हार्दिक बधाई। दोस्ती और सहयोग के हमारे अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए फिर से एक साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed