फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan President Asif Ali Zardari daughter Aseefa Bhutto Zardari accuses police of assault

पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 31 Aug 2019 06:37 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 31 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistan President Asif Ali Zardari daughter Aseefa Bhutto Zardari accuses police of assault
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी आसिफा भुट्टो ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पिता से मिलने अस्पताल गईं तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता से नहीं मिलने दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 

विज्ञापन


जरदारी (64) को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिए अडियाला जेल से पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया। इससे पहले जरदारी के पुत्र बिलावल भुट्टो ने अपने पिता को जेल में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने से इनकार के लिए इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष जरदारी को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


'द डॉन' समाचार पत्र की खबर के अनुसार आसिफा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पिता की तबीयत को देखते हुए उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए अस्पताल में रखे जाने की आवश्कता है। इसके बाद आसिफा ने ट्वीट किया कि वह अदालत के आदेश के साथ अपने पिता से मिलने गईं, लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद थे और किसी भी मरीज को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफा ने ट्वीट किया कि मैं आखिरकार किसी तरह सीढ़ियों और लिफ्ट के पास पहुंची। लिफ्ट के पास अपने पिता का इंतजार किया। इस दौरान पुलिस ने मुझे उनसे मिलने से रोकने के लिए घेरा बनाया। पुलिस ने मुझे रोका, धक्का दिया और मारपीट भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed