{"_id":"5d19eab98ebc3e3c9a553f32","slug":"former-pakistan-president-asif-ali-zardari-arrested-in-another-case-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2019 04:43 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी
पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक निकाय ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह और उनकी बहन लाखों डॉलर के धनशोधन मामले में पहले से ही राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में हैं।
एनएबी के अनुसार दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के माध्यम से 15 करोड़ रूपये का लेन-देन किया था ।
विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति जरदारी (63) को इस बार पार्क लेन मामले में गिरफ्तार किया गया है जो लंदन में कथित संपत्तियों से जुड़ा है।
वह 2007 में भुट्टो की हत्या के बाद पीपीपी के सह अध्यक्ष बने थे। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से अपना अंतरिम जमानत आवेदन वापस लेने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
जरदारी ने कहा कि उन्होंने अपनी अर्जी इसलिए वापस ले ली क्योंकि यदि उन्हें जमानत मिल जाती तो एनएबी उन पर और फर्जी मामले लाद देती।