फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pakistan minister Shireen Mazari alleges her daughter abducted overnight without warrant

Pakistan: ‘रात में मेरी बेटी का किया अपहरण’, पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने पुलिस कर्मचारियों पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 20 Aug 2023 08:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2023 08:11 AM IST
सार

पूर्व मंत्री मजारी ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों और कुछ लोगों ने रातभर उनकी बेटी इमान जैनब मजारी-हाजिर के घर पर छापेमारी की। उसके बाद उसका अपहरण कर लिया। मजारी ने इसे राज्य फासीवाद का कृत्य करार दिया है। 

विज्ञापन
Former Pakistan minister Shireen Mazari alleges her daughter abducted overnight without warrant
पीटीआई नेता शिरीन मजारी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पूर्व नेता और संघीय मंत्री शिरीन मजारी ने आरोप लगाया कि सादे कपड़े पहने पुलिस कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों ने रविवार रात को उनकी बेटी का अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन

राज्य फासीवाद का कृत्य करार
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों और कुछ लोगों ने रातभर उनकी बेटी इमान जैनब मजारी-हाजिर के घर पर छापेमारी की। उसके बाद उसका अपहरण कर लिया। मजारी ने इसे राज्य फासीवाद का कृत्य करार दिया है। 

विज्ञापन


घर का दरवाजा तोड़ा
मजारी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी घर में दरवाजा तोड़कर घुसे। उन्होंने आगे कहा कि रात भर की कार्रवाई के दौरान, पुलिस कर्मियों ने न केवल इमान को गिरफ्तार किया, बल्कि सुरक्षा कैमरे, उसका लैपटॉप और फोन भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोने की तलाशी 
पूर्व पीटीआई नेता ने दावा किया कि जब उन्होंने घर में घुसे लोगों से पूछा कि वो चाहते क्या हैं। इस पर उन्होंने इमान को खींच लिया और उसके घर के हर कोने की तलाशी लेने लगे। उन्होंने कहा कि जब इमान को पुलिस कर्मचारी ले गए तो वह अपनी नाइटड्रेस में थीं। उन्होंने अपनी बेटी के कपड़े बदलने के लिए कुछ समय देने का भी अनुरोध किया, लेकिन उन लोगों ने एक नहीं सुनी।


मजारी ने कहा कि कर्मियों ने कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया। इतना ही नहीं, जब घर पर छापेमारी की गई उस दौरान घर में सिर्फ दो महिलाएं थीं।

हिंसा के बाद छोड़ दी पार्टी
प्रमुख पीटीआई नेता और पूर्व संघीय मंत्री शिरीन मजारी ने 9 मई की हिंसा के मद्देनजर पीटीआई और राजनीति छोड़ दी थी। गौरतलब है, हिंसा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की थी। 

नौ मई की घटनाओं के बाद से मजारी को कई बार गिरफ्तार किया गया है। अदालत से रिहाई मिलने के बाद उन्हें बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में ले जाया गया। नौ मई को खारियान में पार्टी समर्थकों को भड़काने के मामले में पुलिस ने मजारी को कोर्ट में पेश किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed