फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Pak PM Imran Khans Instagram head abducted in Lahore

पाकिस्तान: इमरान की पार्टी के इंस्टाग्राम हेड का अपहरण, अपदस्थ प्रधानमंत्री ने सैन्य प्रतिष्ठान पर लगाया आरोप

Thu, 20 Apr 2023 08:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ट्विटर पर दावा किया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का फैसल टाउन लाहौर से अपहरण कर लिया गया है। हमारी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के लगातार अपहरण की निंदा करता हूं। 

विज्ञापन
Former Pak PM Imran Khans Instagram head abducted in Lahore
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने गुरुवार को इमरान खान की पार्टी पीटीआई के इंस्टाग्राम हेड का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने खुफिया एजेंसियों और पुलिस के सहयोग से इन दिनों सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, खासतौर पर पीटीआई के खइलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन


अपदस्थ प्रधानमंत्री खान ने गुरुवार को ट्विटर पर दावा किया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का फैसल टाउन लाहौर से अपहरण कर लिया गया है। हमारी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के लगातार अपहरण की निंदा करता हूं। अता पंद्रह साल से हमारे साथ हैं। ताकतवर लोग सभी कानूनों को तोड़ रहे हैं। खान ने ट्वीट कर उनकी रिहाई की मांग की। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, बीती देर रात एक और अपहरण। इस बार पीटीआई के इंस्टाग्राम हेड अताउर रहमान का फैसल टाउन लाहौर लाहौर से अपहरण। हमारी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के लगातार अपहरण की कड़ी निंदा करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते खुफिया एजेंसियों ने एक अन्य प्रमुख सोशल मीडिया कार्यकर्ता वकास अमजद को गिरफ्तार किया गया था, जिसे कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किया गया था। पिछले महीने, सोशल मीडिया पर खान के करीबी व्यक्ति अजहर मशवानी को भी अधिकारियों ने पकड़ा था। खान ने पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के अपहरण का आरोप सैन्य प्रतिष्ठान पर लगाया है।

उन्होंने अमजद की प्रताड़ना की निंदा करते हुए कहा, 'आज पाकिस्तान में जंगल का पूरा कानून है।' खान ने अफसोस जताते हुए कहा, आदेश एक उच्च अधिकारी (प्रतिष्ठान) से आते हैं, ऐसा लगता है कि वह सभी कानूनों से ऊपर हैं और अपहरण पहले किए जाते हैं, फिर फर्जी एफआईआर दर्ज की जाती हैं। खान ने कहा कि पाकिस्तान 'बनाना रिपब्लिक' बन गया है, जहां कानून का कोई शासन नहीं है और केवल जंगल का कानून है।


70 वर्षीय खान ने अपने खिलाफ दर्ज 140 प्राथमिकी के लिए पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सेना के आकाओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'जैसे ही एक प्राथमिकी में जमानत दी जाती है, दूसरी प्राथमिकी सामने आती है। मेरे खिलाफ 145 से अधिक प्राथमिकी  दर्ज हैं। यह एफआईआर का सर्कस है। मेरे बनी गाला केयरटेकर, जमान पार्क के मेरे कुक, हमारे सोशल मीडिया के मशवानी, वकास और मेरे सुरक्षा प्रभारी घुम्मन - सभी का अपहरण किया गया और प्रताड़ित किया गया।

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed