फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Nepal PM Oli against 'misuse' of open border with India by 'unwanted elements'

Nepal: 'खुली सीमा से दोनों देशों के लोगों को मिले लाभ, लेकिन..', भारत के स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले ओली

Wed, 16 Aug 2023 10:37 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 10:37 PM IST
सार

Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को कहा कि नेपाल और भारत के लोगों को दोनों देशों के बीच मौजूद खुली सीमा से लाभ होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि अवांछित तत्वों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Former Nepal PM Oli against 'misuse' of open border with India by 'unwanted elements'
केपी शर्मा ओली - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को कहा कि नेपाल और भारत के लोगों को दोनों देशों के बीच मौजूद खुली सीमा से लाभ होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने अवांछित तत्वों द्वारा इसके गलत इस्तेमाल को लेकर आगाह किया। ओली भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेपाल-भारत मैत्री सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

विज्ञापन


 

इस अवसर पर उन्होंने भारत के लोगों और सरकार को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच दोनों देशों के गठन से बहुत पहले से लोगों के बीच संबंध थे। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) के अध्यक्ष ओली ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध प्रकृति से पैदा हुए हैं और साझा इतिहास, संस्कृति, धर्म और सामाजिक मूल्यों से पोषित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हमारे दोनों देशों के लोगों को हमारे बीच मौजूद खुली सीमा से लाभ होना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें सावधान रहना चाहिए कि अवांछित तत्वों द्वारा खुली सीमा का दुरुपयोग न किया जाए।' ओली ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की चिंताओं और हितों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हमें खुली सीमा से उभरने वाली समस्याओं के वैध समाधान की तलाश करने की जरूरत है, लेकिन सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों के मुक्त आवागमन के अधिकारों को प्रभावित किए बिना।'
 

विज्ञापन

इस अवसर पर नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा, करीब 76 साल पहले भारत द्वारा प्राप्त स्वतंत्रता हमें अपने प्रगतिशील सपनों को पूरा करके प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत उन नेपाली लोगों और नेताओं का सम्मान करता है जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर बलिदान दिया। राजदूत ने कहा कि भारत उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा।
 

श्रीवास्तव ने कहा, 'भारत 2047 तक पूरी तरह से विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, क्योंकि हम अपनी आजादी की सदी पूरी कर रहे हैं और हम अगले पांच वर्षों में मौजूदा पांचवीं शक्ति से तीसरी शक्ति बन रहे हैं जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना की थी।'
 

इस अवसर पर नेपाली कांग्रेस के नेता अर्जुन नरसिंह केसी, जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उपाध्यक्ष हेम जंग गुरुंग और जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित कई वक्ताओं ने सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करके दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल इंडिया फ्रेंडशिप सोसाइटी के अध्यक्ष प्रेम लस्करी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed