फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former model Stacey Williams accused former US President Donald Trump of molestation

Stacey Williams: 'हाथ, कमर..मुझे हर जगह टच किया..'; चुनाव से पहले ट्रंप पर पूर्व मॉडल ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

Fri, 25 Oct 2024 11:45 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2024 11:45 AM IST
सार

पूर्व मॉडल स्टेसी विलियम्स ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर छेड़छाड़ के आरोप लगाये हैं। हालांकि ट्रंप के चुनाव अभियान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
Former model Stacey Williams accused former US President Donald Trump of molestation
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मात्र 10 दिनों का समय शेष है। भारतीय मूल की कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप पर एक पूर्व मॉडल ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मॉडल स्टेसी विलियम्स ने आरोप लगाया है कि 1990 के दशक की शुरुआत में ट्रम्प टॉवर में पूर्व राष्ट्रपति ने उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


ट्रंप पर छेड़छाड़ के आरोप
स्टेसी विलियम्स ने सीएनएन को दिए गए एक इंटरव्यू में सार्वजनिक रूप से इस घटना के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि वह ट्रंप से जेफरी एपस्टीन के जरिए मिलीं थीं। एपस्टीन 1993 में उन्हें ट्रंप से मिलाने के लिए लेकर गया था। उस समय वह 20 साल की थीं और एपस्टीन को डेट कर रही थीं। ट्रंप टॉवर पहुंचने पर पूर्व राष्टपति ने उन्हें छूकर उनका स्वागत किया। पूर्व मॉडल ने आरोप लगाया कि उस समय डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निजी अंगो को भी छुआ। उस समय मैं हतप्रभ रह गई, मेरी समझ में नही आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। उस समय ट्रंप और एपस्टीन आपस में बातें कर रहे थे, जबकि ट्रंप के हाथ मेरे ऊपर ही थे। मैं उस समय शायद मुस्कुराने की कोशिश कर रही थी, जैसे कि आप किसी भी सामाजिक स्थिति में रहते हैं। लेकिन यह मेरे लिए बेहद बुरा अनुभव था। यह मेरे जीवन के सबसे अजीब पलों में से एक था।
विज्ञापन


ट्रंप की ओर से मिला पोस्टकार्ड
विलियम्स ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रंप की ओर से एक पोस्टकार्ड मिला।  जोकि  कूरियर के जरिए उनकी मॉडलिंग एजेंसी को दिया गया था। इसमें पाम बीच की तस्वीर थी जिसमें उनके मार-ए-लागो रिसॉर्ट को दिखाया गया था। वहीं, विलियम्स के कुछ दोस्तों ने भी इस घटना के बारे में बात की है। तीनों ने कहा कि उसने उन्हें 2006, 2015 और 2018 में ट्रंप और एपस्टीन के साथ हुई घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के चुनाव अभियान ने किया खारिज
वहीं, ट्रंप के चुनाव अभियान ने राष्ट्रपति पद के लिए मतदान से तुरंत पहले लगाए गए इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। ट्रंप के चुनाव अभियान की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि ये दावे कमला हैरिस की टीम द्वारा चुनाव प्रचार को प्रभावित करने के लिए लगाए जा रहे है। बता दें कि ट्रंप पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed