फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former model Amy Dorris accuses Donald Trump of sexual assault

ट्रंप पर पूर्व मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- टेनिस खेलने के दौरान की थी जबरदस्ती

Fri, 18 Sep 2020 05:31 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
Former model  Amy Dorris accuses Donald Trump of sexual assault
Amy Dorris and Donald trump

अमेरिका में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी कैंपेन को उस समय जोरदार झटका लगा जब एक पूर्व मॉडल ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। मॉडल एमी डोरिस ने आरोप लगाया है कि 23 साल पहले ओपन टेनिस चैंपियनशिप के दौरान ट्रंप ने उनके साथ जोर जबरदस्ती की थी।  हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों का खंडन किया है। उनके वकीलों ने दावा किया है कि तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


मॉडल ने कहा- ट्रंप ने जबरदस्ती किया किस
डोरिस का कहना है कि उस वक्त उनके पुरूष मित्र रहे जेसन बिन ने उन्हें ट्रंप से मिलाया था। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में डोरिस ने आरोप लगाया कि मैच के दौरान वीआईपी बॉक्स में ट्रंप ने उन्हें बहुत मजबूती से जकड़ लिया और जबरन किस किया। उन्होंने कहा कि जब वह ट्रंप को हटाने की कोशिश करने लगी तो उन्होंने मुझे और मजबूती से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा- चुनाव में छवि खराब करने की कोशिश 
ट्रंप के वकीलों ने इस आरोप का सिरे से खंडन किया है और कहा है कि यह एक साजिश है जिसके तहत राष्ट्रपति की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है । वकील ने आगे कहा कि कि राष्ट्रपति ने कभी भी गलत तरीके से व्यवहार नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ होता तो वीआईपी बॉक्स में मौजूद लोगों ने यह देखा होता। वहीं, उस वक्त एमी के बॉयफ्रेंड रहे जेसन बिन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed