फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former minister Smriti Irani said India's financial prospects aren't fully explored globally

US: 'भारत की वित्तीय संभावनाओं को पूरी तरह से नहीं तलाशा गया', पूर्व मंत्री ईरानी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

Tue, 17 Sep 2024 09:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2024 09:50 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्तमान में अगर आप हमारे देश के छोटे व्यापारियों को देखें तो 90 प्रतिशत खुदरा व्यापार तथाकथित असंगठित क्षेत्र में होता है। कारोबारी दृष्टिकोण से छोटी दुकानों का कारोबार 844 अरब डॉलर का हो रहा है।
 

विज्ञापन
Former minister Smriti Irani said India's financial prospects aren't fully explored globally
स्मृति ईरानी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि भारत ने कितनी प्रगति कर ली है, इस बारे में लोगों का काफी कम जानकारी है। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की वित्तीय संभावनाओं को पूरी तरह से नहीं तलाशा गया है। 

विज्ञापन


'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह नहीं तलाशा गया'
अमेरिका के ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा, 'हमारे देश की वित्तीय संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह नहीं तलाशा गया है। एक अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को निकट दृष्टि से देखा जाता है, मान लीजिए कि इस पर दावोस में चर्चा होती है या (विश्व) बैंक में चर्चा होती है, लेकिन परिचालन के लिहाज से हम कई स्तरों पर अवसर पैदा करते हैं, जो दिखाई नहीं देते।'
विज्ञापन


भारत के बारे में काफी कम जानकारी
फिलहाल अमेरिका की अनौपचारिक यात्रा पर आईं ईरानी ने कहा कि भारत ने कितनी प्रगति की है, इस बारे में जानकारी का काफी अभाव है। उन्होंने कहा, 'भारत द्वारा की गई जलवायु कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इसी तरह, मान लीजिए कि सटीक विनिर्माण में, कृषि आधारित उद्योग में, गलत धारणा यह है कि हमारी अर्थव्यवस्था केवल बड़े व्यवसायों के लिए खुली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


844 अरब डॉलर का हो रहा कारोबार
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'वर्तमान में अगर आप हमारे देश के छोटे व्यापारियों को देखें तो 90 प्रतिशत खुदरा व्यापार तथाकथित असंगठित क्षेत्र में होता है। कारोबारी दृष्टिकोण से छोटी दुकानों, जिन्हें दिल्ली में अक्सर 'किराना दुकान' या अमेरिका में 'मॉम-एंड-पॉप' स्टोर कहा जाता है, का कारोबार 844 अरब डॉलर का हो रहा है।'

देश की गिनाईं उपलब्धियां
इतना ही नहीं उन्होंने तीन महीने से भी कम समय में वैक्सीन की 2.2 अरब खुराक देने की भारत की उपलब्धि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'वे आश्चर्यचकित थे। जब मैं कहती हूं कि वे, मैं भारत के बाहर किसी की भी बात कर रही हूं विशेष रूप से पश्चिमी दुनिया, हैरान थे कि हम एक एप बना सकते हैं और न केवल खुराक बांट सकते हैं, बल्कि 600,000 गांवों को पता है कि महामारी में क्या करना है।'

उन्होंने कहा कि अन्य देश भी इस बात से आश्चर्यचकित थे कि भारत केवल तीन महीनों में पीपीई सूट निर्माण में एक प्रमुख शक्ति बन सकता है, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन सकता है, चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकता है और आपूर्ति श्रृंखला में वित्तीय बाधाओं को तोड़ सकता है।

'हमें इसका उठाना चाहिए लाभ'
भाजपा नेता ने कहा, 'हमें इस तथ्य का भी लाभ उठाना चाहिए और इस पर जोर देना चाहिए कि भारत में हमने यह साबित कर दिया है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखलाओं को राजनीतिक कारणों से बंधक नहीं बनाया जाएगा। यह एक ऐसा संदेश है जिसे भारत बार-बार दुनिया को दे सकता है। कोविड से निपटने में हमारी शानदार सफलता एक ऐसी चर्चा है, जो अक्सर दोहराई नहीं जाती है।'


तब हमने न केवल अपना टीका बनाया बल्कि...
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब हम मुश्किल में थे, तब हमने न केवल अपना टीका बनाया, हमने न केवल अपने नागरिकों की पूरी क्षमता से रक्षा की, बल्कि हम तब से 80 करोड़ भारतीयों को खाना भी खिला रहे हैं, जो दुनिया के किसी भी देश द्वारा संभव नहीं है। इसलिए, मुझे लगता है कि हम भारतीयों के लिए नैतिक रूप से यह जरूरी है कि जब भी हम अपने देश से बाहर हों, इन मुद्दों पर बात करते रहें और कहें कि हमने इतना कुछ किया है।'



उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया के कदम उठाने का इंतजार नहीं कर रहा है, बल्कि उसने दुनिया के लाभ के लिए समाधान तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed