फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Japanese PM Shinzo Abe apologizes not charged for cherry blossom scandal

चैरी ब्लॉसम कांड में अभियोजन से बचे पूर्व जापानी पीएम आबे, मांगी माफी

Fri, 25 Dec 2020 03:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Dec 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
Former Japanese PM Shinzo Abe apologizes not charged for cherry blossom scandal
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बृहस्पतिवार को उस समय सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी, जब अभियोजकों ने उनके कार्यालय की तरफ से किए गए अवैध भुगतानों के लिए उन पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया। टोक्यो जिला सरकारी अभियोजन कार्यालय ने आबे के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण उन्हें संदेह का लाभ दिया है।

विज्ञापन


आबे के कार्यालय की तरफ से ये भुगतान उनके समर्थकों की डिनर पार्टियां आयोजित करने के लिए किए गए थे। ये पार्टियां 2016 से 2019 तक जापान के मशहूर चैरी ब्लॉसम सीजन में आयोजित की गई थीं। अभियोजकों ने इन पार्टियों से आए चंदे और भुगतान की रिपोर्ट दाखिल करने में लापरवाही के लिए लंबे समय तक आबे के सरकारी सचिव रहे हिरोयुकी हाइकावा पर मुकदमा चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन



यह कांड 2018 में तब सामने आया था, जब विपक्षी सांसदों ने आबे के मेहमानों से 5000 येन (48 डॉलर) का शुल्क वसूले जाने पर सवाल खड़े किए थे। सांसदों ने आरोप लगाया था कि टोक्यो के पॉश होटलों के हिसाब से यह बेहद कम शुल्क था और खर्च में अंतर को आबे का कार्यालय वहन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबे ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कोई गलत काम करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले तक अवैध भुगतानों की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इन भुगतानों का हिसाब-किताब भी मेरी जानकारी में लाए बिना तैयार किया गया था। मैं अपनी नैतिक जिम्मेदारी से वाकिफ हूं। मैं लोगों से माफी मांगता हूं।

सितंबर महीने में आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए अपनी खराब सेहत का हवाला दिया था, लेकिन आलोचकों का मानना है कि उनके इस्तीफे के पीछे चैरी ब्लॉसम कांड भी एक कारण हो सकता है। उनके उत्तराधिकारी योशिहिदे सुगा ने प्रधानमंत्री पद संभालने वाले दिन ही वार्षिक चैरी ब्लॉसम व्यूइंग पार्टियों को बंद करा दिया था। लेकिन उनकी सरकार को कोरोना वायरस से जुड़े उपायों में देरी और आबे के पूर्व मंत्रियों से जुड़े घोटालों की बाढ़ के कारण जनसमर्थन में कमी का सामना करना पड़ा है। आबे की सरकार में चीफ कैबिनेट सचिव रहे सुगा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं और आबे व उनके कार्यालय से मिली जानकारी के आधार पर झूठी सफाई देने के लिए माफी मांगते हैं।


जापानी संसद में पहले दिए गलत बयानों के लिए देंगे सफाई
माफी मांगने के बावजूद आबे शुक्रवार को जापानी संसद के सामने पेश होंगे, जहां वे चैरी ब्लॉसम पार्टियों के खर्च के बारे में प्रधानमंत्री रहते समय दिए गए अपने बयानों के लिए सफाई देंगे। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि शिंजो आबे ने कम से कम 118 बार गलत बयानी की है। शिंजो आबे प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बावजूद अभी तक जापानी संसद के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed