फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former French Prime Minister francois fillon and wife Penelope Fillon convicted in fraud

फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री फ्रैंकोस फिल्लों और उनकी पत्नी धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार

Tue, 30 Jun 2020 01:19 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Jun 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Former French Prime Minister francois fillon and wife Penelope Fillon convicted in fraud
Former French PM francois fillon(File photo) - फोटो : twitter

फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री फ्रैंकोस फिल्लों और उनकी पत्नी को पेरिस की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री को जनता के पैसे को पत्नी और बच्चों को उस काम के लिए देने का दोषी पाया गया, जो काम उन्होंने कभी किया ही नहीं।

विज्ञापन


अदालत के फैसले में कहा गया है कि परिवार को 1998 से 10 लाख यूरो से ज्यादा का भुगतान किया गया। फैसला सुनाए जाने के बाद पति-पत्नी ने तुरंत इसके खिलाफ अपील कर दी। 66 वर्षीय फिल्लों को पांच साल जेल और 3.75 लाख यूरो का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि कैद में तीन साल कम कर दिया गया है। उन पर 10 साल तक चुनाव लड़ने का भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


अपील लंबित रहने तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वहीं, उनकी 64 वर्षीय पत्नी पेनेलोप फिल्लों को अपराध में शामिल होने का दोषी पाया गया है। उन पर तीन साल की निलंबित सजा और उतना ही जुर्माना लगाया गया है। फ्रैंकोस फिल्लों 2007 से 2012 तक फ्रांस के प्रधानमंत्री रहे हैं। इस भ्रष्टाचार का खुलासा 2017 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुआ था। तब राष्ट्रपति चुनाव की रेस में फिल्लों सबसे आगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed