फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Chinese Defence Minister emerges in public after prolonged absence

China: चीन की सत्ता में वापसी कर सकते हैं पूर्व रक्षा मंत्री जनरल फेंगहे, लंबे समय के बाद जनता के बीच नजर आए

Wed, 08 May 2024 04:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 08 May 2024 04:29 PM IST
सार

China: चीन के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे लंबे समय के बाद जनता के बीच नजर आए। इसके बाद से चर्चाएं हैं कि वे चीन की सत्ता में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Former Chinese Defence Minister emerges in public after prolonged absence
चीन के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल फेंगहे - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के पूर्व रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। दरअसल वेई एक पूर्व अधिकारी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और इस तरह से वह एक लंबे समय के बाद जनता के बीच नजर आए। इसके बाद चीन में इस तरह की चर्चाओं की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन


पूर्व अधिकारी के अंतिम संस्कार में नजर आए जनरल वेई 
उधर चीन के पूर्व रक्षा मंत्री के उत्तराधिकारी माने जाने वाले जनरल ली शांगफू को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। अपनी बर्खास्तगी के बाद वे भी राजनीति से दूर चले गए थे। शांगफू की ही तरह पूर्व विदेश मंत्री किन गांग को भी जनता के बीच सक्रिय रूप से नहीं देखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार वेई को 81 वर्षीय ओयुनकेमाग के अंतिम संस्कार में देखा गया था। ओयुनकेमाग ने 2008-2013 तक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था। खास बात यह भी है कि जिस हॉल में अंत्येष्टि का आयाजोन किया गया था, वहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


पीएलए रॉकेट विंग का संचालन कर चुके हैं वेई
पूर्व रक्षा मंत्री की चर्चा इसलिए की जा रही है क्योंकि वह इससे पहले पीएलए रॉकेट फोर्स का संचालन कर चुके हैं। बाद में उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। अब उनकी मौजदूगी ने इस चर्चा को बल दे दिया है कि वे चीन के परमाणु संसाधनों को संभालने का जिम्मा संभाल सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जनरल ली शांगफू चाहते थे कि वे भी पूर्व रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे की तरह पीएलए रॉकेट विंग में लंबे समय तक काम करें, लेकिन उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया था। इन अधिकारियों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी ने चीन में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed