{"_id":"652b342eba743d59d70d45a6","slug":"former-businessman-christopher-luxon-will-be-next-pm-of-new-zealand-world-news-update-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: पूर्व कारोबारी क्रिस्टोफर लक्सन होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, पढ़ें विदेश की अन्य खबरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: पूर्व कारोबारी क्रिस्टोफर लक्सन होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, पढ़ें विदेश की अन्य खबरें
Sun, 15 Oct 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:07 AM IST
सार
लक्सन की नेशनल पार्टी को करीब 40% वोट मिले। न्यूजीलैंड की आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली मतदान प्रणाली के तहत लक्सन के लिए एसीटी पार्टी संग गठबंधन की उम्मीद है।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर लक्सन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के चुनाव में शनिवार को पूर्व कारोबारी क्रिस्टोफर लक्सन ने निर्णायक जीत हासिल की। वह देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। लोगों ने छह साल की उदारवादी सरकार के बाद बदलाव के लिए वोट दिया। निवर्तमान सरकार का बड़ी अवधि तक जेसिंडा अर्डर्न ने नेतृत्व किया। लक्सन की नेशनल पार्टी को करीब 40% वोट मिले। न्यूजीलैंड की आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली मतदान प्रणाली के तहत लक्सन के लिए एसीटी पार्टी संग गठबंधन की उम्मीद है।
दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने छह को मारा
पाकिस्तानी पुलिस ने शनिवार को कहा कि बंदूकधारियों ने अस्थिर दक्षिण-पश्चिमी बलोचिस्तान प्रांत में रातभर में छह श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने प्रांत की राजधानी क्वेटा से 606 किमी दक्षिण स्थित तुरबत शहर में आठ निर्माण श्रमिकों पर रातभर गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, दो लोग बच गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये श्रमिक शहर में एक निजी निर्माण परियोजना का हिस्सा थे।
यहूदी जनसंहार के बाद सबसे बड़ा हमला : अमेरिकी सांसद
प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों ने इस्राइल का समर्थन कर रहे प्रवासी भारतीयों से कहा है कि हमास की ओर से किया गया हमला यूरोप में यहूदियों के जनसंहार (होलोकास्ट) के बाद से उन पर किया गया सबसे जानलेवा हमला है। सांसद जैमी रस्किन ने ‘फउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ के एक कार्यक्रम में कहा, हमास व फलस्तीनियों में फर्क करना जरूरी है। हमास फलस्तीनियों के लिए नहीं बोलता और फलस्तीनी लोग हमास के अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। कार्यक्रम में भारतवंशी सांसद श्री थानेदार ने कहा, इस्राइल के लिए अमेरिका में द्विदलीय समर्थन है। अमेरिकी यहूदी समिति के सदस्य जेसन इसैकसन ने संकट के इस वक्त में इस्राइल का साथ देने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी की टिप्पणियों को भी बेहद प्रभावी बताया।
विज्ञापन
अमेरिका के डेनेवर में गोलीबारी
अमेरिका के डेनेवर में शनिवार तड़के एक पार्टी में गोलीबारी हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत पाया गया। वहां, पांच लोग घायल थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपियों गिरफ्त से दूर हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।