फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former British PM Boris Johnson returns to the UK to launch leadership bid

UK PM Race: लंदन लौटे पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, पीएम पद के लिए पेश कर सकते हैं दावेदारी

Sat, 22 Oct 2022 09:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Oct 2022 09:31 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टी बिताने के बाद जॉनसन शनिवार को लंदन वापस लौट आए हैं। वह प्रधानमंत्री की दावेदारी पेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Former British PM Boris Johnson returns to the UK to launch leadership bid
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर/बोरिस जॉनसन

विस्तार

ब्रिटेन में आगामी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हो सकता है। नए प्रधानमंत्री के पद के लिए सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी यानी टोरी सांसदों की पहली पसंद भारतीय मूल के ऋषि सुनक माने जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अचानक इस रेस में सामने आकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टी बिताने के बाद जॉनसन शनिवार को लंदन वापस लौट आए हैं। वह प्रधानमंत्री की दावेदारी पेश कर सकते हैं। दोनों नेताओं के समर्थकों ने दावा किया कि प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में उम्मीदवारों की सूची में शामिल होने के लिए उनके पास 100 सांसदों का समर्थन है।

विज्ञापन


जॉनसन का दावा, मैं ही हार से बचा सकता हूं
'द टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सियासी उथल-पुथल के बीच बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव सांसदों के सामने एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि केवल वो ही पार्टी को दिसंबर 2024 में होने वाले चुनावों में हार का सामना करने से बचा सकते हैं।  विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल की लोकप्रियता के नुकसान का हवाला देते हुए मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं, जिसके पास संसद में प्रचंड बहुमत है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन अब ऋषि सुनक से साथ देने और अपनी वापसी के लिए दबाव डाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का चुनाव अगले सप्ताह है, जिस पर शुक्रवार तक फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पीएम पद के ये तीन दावेदार  
बढ़ती कीमतों और टैक्स कटौती में नाकामी के कारण लिज ट्रस देश की सबसे कम कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री के रूप में ब्रिटिश इतिहास में दर्ज हो गई हैं। उन्होंने पद ग्रहण करने के 45वें दिन इस्तीफा दे दिया और एक और एक सप्ताह के लिए कार्यवाहक पीएम का पद संभाल रही हैं। स्पष्ट दावेदारों ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के अलावा हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता पेनी मर्डौंट भी दौड़ में हैं। शुरुआत में यह पांचतरफा लड़ाई थी, जिसमें रक्षा मंत्री बेन वालेस और वित्त मंत्री जेरेमी हंट भी शामिल थे। बाद में दोनों पीछे हट गए। बेन वालेस जॉनसन का समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में खास लोकप्रिय नहीं जॉनसन, निगाहें सुनक पर 
बोरिस जॉनसन ने मुश्किलों के बीच पहले पीएम के रूप में तीन साल पूरे किए। कोविड लॉकडाउन के दौरान हुई पार्टी उनके निष्कासन का कारण बनी। लेकिन वह कंजर्वेटिव सांसदों और पार्टी के एक वर्ग के बीच लोकप्रिय हैं, जो उन्हें ऐसे लोकलुभावन व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिसकी उन्हें जरूरत है। हालांकि कुछ चुनावी सर्वे उन्हें वर्तमान में मतदाताओं के बीच कम लोकप्रिय बता रहे हैं। एक प्रमुख एजेंसी द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 58 वर्षीय जॉनसन लिज ट्रस की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं, हालांकि सर्वे में शामिल अधिकांश लोगों की उनके बारे में प्रतिकूल राय थी। सभी की निगाहें करोड़पति वित्तीय सलाहकार और व्यवसायी ऋषि सुनक पर हैं, जो कोविड महामारी के दौरान यूके के वित्त मंत्री थे।


प्रीति पटेल ने बोरिस जॉनसन का समर्थन किया
पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में ब्रिटेन की गृह सचिव रहीं प्रीति पटेल ने शनिवार को अपने पूर्व बॉस को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लिज ट्रस की जगह लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार माना। उन्होंने जॉनसन का पक्ष लेते हुए कहा कि जॉनसन को 2019 के आम चुनाव में सार्वजनिक जनादेश मिला था। 50 वर्षीय राजनेता ने ट्विटर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के पास बड़े फैसले लेने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड था। बोरिस के पास हमारे चुने हुए घोषणापत्र को पूरा करने का जनादेश है और बड़े फैसलों को सही तरीके से हासिल करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड भी है। मैं नेतृत्व प्रतियोगिता में उनका समर्थन कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed