फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Brazil minister Anderson Torres arrested in connection with Jan 8 riots

Brazil: दंगा भड़काने के आरोप में ब्राजील का पूर्व मंत्री गिरफ्तार, 1300 से अधिक बोल्सोनारो समर्थकों पर शिकंजा

Sun, 15 Jan 2023 01:19 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, ब्राजीलिया
एएनआई, ब्राजीलिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Jan 2023 01:19 PM IST
सार

ब्राजील के पूर्व न्याय मंत्री एंडरसन टॉरेस पर जानबूझ दंगा भड़काने का आरोप लग रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दंगे भड़कने से पहले उन्होंने देश छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Former Brazil minister Anderson Torres arrested in connection with Jan 8 riots
ब्राजील में हिंसा

विस्तार

ब्राजील में दंगा भड़काने के आरोप में यहां कि पूर्व न्याय मंत्री एंडरसन टोरेस को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एंडरसन की गिरफ्तारी अमेरिका से लौटने के बाद हुई।  टॉरेस पर जानबूझ दंगा भड़काने का आरोप लग रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दंगे भड़कने से पहले उन्होंने देश छोड़ दिया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के करीबी सहयोगी टोरेस को पिछले साल अक्तूबर में वर्तमान राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने हराया था। वह ब्रासीलिया की सार्वजनिक सुरक्षा के प्रभारी थे जब 8 जनवरी के दंगों के दौरान कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर हमला किया गया था।

विज्ञापन


दंगों में पूर्व राष्ट्रपति की भूमिका की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट
ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में बीते दिनों दंगे हुए थे, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थकों ने देश की संसद में घुसकर उत्पात मचाया था। अब उस मामले की जांच में ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को भी शामिल करने की मंजूरी दे दी है। दरअसल इस मामले में अभियोजक ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि जेयर बोल्सोनारो को भी जांच के घेरे में लिया जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।  अभियोजक पक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति ने 10 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मतदान में धांधली के आरोप लगाए गए थे। हालांकि कुछ घंटे बाद ही जेर बोलसनारो ने यह वीडियो डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन


1300 से अधिक बोल्सोनारो समर्थकों की गिरफ्तारी
राजधानी ब्राजीलिया में विरोध प्रदर्शन करने के लिए 1300 से अधिक बोल्सोनारो समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उन्हें टोरेस के घर में अक्तूबर के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उलटने वाला एक मसौदा आदेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
बता दें कि बीते साल अक्तूबर में ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनाव में दक्षिणपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को अपने विरोधी लूला डी सिल्वा के सामने कड़े मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद नवंबर में बोल्सोनारो ने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के चलते उनकी हार हुई क्योंकि इससे अधिकतर इलेक्ट्रिक वोट खारिज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed