{"_id":"6939da7e25513f98b9080176","slug":"former-bangladesh-pm-khaleda-zia-is-responding-to-treatment-no-decision-yet-on-foreign-treatment-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व PM जिया पर दिख रहा इलाज का असर, विदेश ले जाने पर अभी फैसला नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की पूर्व PM जिया पर दिख रहा इलाज का असर, विदेश ले जाने पर अभी फैसला नहीं
Thu, 11 Dec 2025 02:09 AM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: लव गौर
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:09 AM IST
सार
Khaleda Zia Health Update: बांग्लादेश की गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया इलाज का असर हो रहा है। फिलहाल उन्हें आगे के इलाज के लिए विदेश भेजा जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
खालिदा जिया
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश की गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया इलाज का 'सकारात्मक' रूप से जवाब दे रही हैं, लेकिन उन्हें विदेश ले जाकर उपचार देने पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह जानकारी उनकी निजी चिकित्सा टीम के प्रमुख डॉक्टर ने बुधवार (10 दिसंबर) को दी है।
इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रहीं हैं जिया
80 वर्षीय जिया, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष हैं, 23 नवंबर से ढाका के एवरेकयर अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते भर्ती हैं। उनके निजी चिकित्सक और BNP की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य ए. जेड. एम. जाहिद हुसैन ने अस्पताल के बाहर मीडिया से कहा, “उन्हें वही इलाज दिया जा रहा है, जो किसी गंभीर रोगी को दिया जाता है। चिकित्सकीय रूप से वह इलाज का जवाब दे रही हैं, जैसा पहले भी हुआ था।”
विदेश ले जाने पर फिलहाल फैसला नहीं
उन्होंने बताया कि विदेशी डॉक्टर भी इलाज की निगरानी में शामिल हैं और मेडिकल बोर्ड रात में बैठकें कर निर्णय ले रहा है। उनके अनुसार, तीन बार प्रधानमंत्री रहीं जिया इस समय आईसीयू में उपचारत हैं। डॉ. हुसैन ने कहा कि उन्हें विदेश ले जाने की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस बारे में कोई तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने अपील की है कि अनुमानों और अफवाहों से बचें। अभी निश्चित तारीख बताने का समय नहीं आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Khaleda Zia Health: यूनुस ने अस्पताल पहुंचकर जाना खालिदा जिया का हाल, कई देशों के डॉक्टर्स कर रहे इलाज
तीनों देशों के डॉक्टर्स की टीम कर रही निगरानी
जिया के इलाज की निगरानी कार्डियोलॉजिस्ट शहाबुद्दीन तलुकदार की अगुवाई में बने मेडिकल बोर्ड द्वारा की जा रही है, जिसमें बांग्लादेश, ब्रिटेन, अमेरिका और चीन के विशेषज्ञ शामिल हैं।उनकी बहू और पेशे से डॉक्टर जुबैदा रहमान भी लंदन से 5 दिसंबर को ढाका लौटने के बाद से बोर्ड की बैठकों में व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रही हैं।
अन्य खबर से संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन